HomeHimachalShimlaजुन्गा पंचायत में ग्राम सभा की बैठक में हिमाचल को चिट्टा मुक्त...

जुन्गा पंचायत में ग्राम सभा की बैठक में हिमाचल को चिट्टा मुक्त बनाने का संकल्प

सिविल अस्पताल जुन्गा के चिकित्सा प्रभारी डॉ. मनोज वर्मा ने चिट्टा के दुष्प्रभाव बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चिट्टा अफीम से तैयार किया गया एक पदार्थ है, जिसके सेवन से कई युवा अपना बहुमूल्य जीवन बर्बाद कर चुके हैं।

शिमला : चिट्टा मुक्त हिमाचल बनाने के लिए ग्राम पंचायत जुन्गा के सभागार में विशेष ग्राम सभा बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रधान बंसी लाल कश्यप ने की। इस मौके पर प्रधान ने चिट्टा मुक्त हिमाचल बनाने बारे ग्राम सभा में मौजूद लोगों को शपथ दिलाई। बैठक में सिविल अस्पताल जुन्गा के चिकित्सा प्रभारी डॉ. मनोज वर्मा ने चिट्टा के दुष्प्रभाव बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चिट्टा अफीम से तैयार किया गया एक पदार्थ है, जिसके सेवन से कई युवा अपना बहुमूल्य जीवन बर्बाद कर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि चिट्टे का सेवन मनुष्य के शरीर के लिए बहुत ही हानिकारक है, इसका इस्तेमाल करने से थकान, चक्कर आना, मतली, चिड़चिड़ापन, सिरदर्द, कंपकपी जैसी अनेक बीमारियां लगती हैं। युवा शुरूआती दौर में शौक से इसका सेवन करते हैं और बाद में चिट्टा के आदि बन जाते हैं और नशे की लत को पूरा करने के लिए अपने माता के आभूषण तक बेच देते हैं।

ये भी पढ़ें:  विश्व टीबी दिवस पर हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों ने प्रतियोगिताओं के जरिए दिया संदेश

प्रधान बंसी लाल कश्यप ने कहा कि शिक्षण संस्थानों के आसपास चिट्टा की तस्करी करने वाले गिरोह सक्रिय रहते हैं जो शुरू में बच्चों को मुफ्त चिट्टा का सेवन करवाते हैं और बाद में बच्चे इसके आदी बन जाते हैं। उन्होंने ऐसे गिरोह पर कड़ी नजर रखने की सलाह दी। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने का आग्रह किया, ताकि बच्चे किसी नशे का शिकार बनकर अपना जीवन बर्बाद न कर दें।

इस मौके पर पुलिस चौकी प्रभारी अमर नाथ ठाकुर ने बताया कि चिट्टा की तस्करी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है । जुन्गा तहसील में अभी तक चिट्टा का कोई मामला सामने नहीं आया है। बैठक में पंचायत सचिव मीरा शर्मा, पुलिस आरक्षी विनोद कुमार, आंगनाबाड़ी कार्यकर्ता प्रीती व सुमन सूद सहित अन्य काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें:  ब्रेकिंग : पांवटा साहिब की स्पेशल डिटेक्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, 7560 नशीले कैप्सूल-गोलियों की बड़ी खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More