सुलह विधानसभा क्षेत्र को सीएम ने दी 76.41 करोड़ रुपये की सौगात, पात्र महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणा

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के सुलह विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान लगभग 76.41 करोड़ रुपये की 14 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नए तहसील कार्यालय सुलह का लोकार्पण भी किया।

0

कांगड़ा : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के सुलह विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान लगभग 76.41 करोड़ रुपये की 14 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नए तहसील कार्यालय सुलह का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने हमीरपुर-सुजानपुर-थुरल-मरांडा मार्ग पर मौल खड्ड पर 12.57 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दो लेन पुल और मलाग से मलाहा लिंक रोड़ पर मौल खड्ड पर 3.57 करोड़ रुपये से निर्मित पुल का लोकार्पण किया।

उन्होंने धीरा में 10.82 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित संयुक्त कार्यालय भवन, 5.02 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन धीरा, खरूल में 16 लाख रुपये की लागत से बने स्वास्थ्य उप-केंद्र भवन, भोडा में 15 लाख रुपये की लागत से बने स्वास्थ्य उप-केंद्र भवन, 25 लाख रुपये की लागत से बने स्वास्थ्य उप-केंद्र भवन कोना, 89 लाख रुपये की लागत से बने पशु चिकित्सालय भवन सुलह, मूंधी में 49 लाख रुपये की लागत से बने पशु औषधालय भवन और 50 लाख रुपये की लागत से राजकीय उच्च विद्यालय भट्टु समूला में अतिरिक्त आवासीय सुविधा का उद्घाटन किया।

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने तहसील पालमपुर में पेयजल आपूर्ति योजना झरेत राजहूं और पेयजल आपूर्ति योजना परौर खरोत के जल वितरण प्रणाली के 5.45 करोड़ रुपये के सुधार कार्य और भावरना व भेडू महादेव ब्लॉक के कुछ हिस्सों और घलून (मलनून) के लिए परौर एवं अन्य गांवों के लिए 31.69 करोड़ रुपये की लागत की जल आपूर्ति योजना का उद्घाटन किया। उन्होंने 2.87 करोड़ रुपये की लागत से गल्लू भोडा से शिवनगर मार्ग पर मोल खड्ड पर निर्मित होने वाले पुल और तहसील धीरा में चौधरी तारा चंद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गग्गल के दो करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले अतिरिक्त परिसर की आधारशिला भी रखी।

ये भी पढ़ें:  दिल्ली-पांवटा साहिब रूट पर HRTC की बस में नशीला पदार्थ सुंघाकर यात्री से लाखों की लूट, जानें क्या है पूरा मामला

विस क्षेत्र की सभी पात्र महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपये
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला के सुलह विधानसभा क्षेत्र की सभी पात्र महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत 1500 रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने सुलह विधानसभा क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड का डिवीजन खोलने और भवारना को नगर पंचायत बनाने की भी घोषणा की।

उन्होंने कहा कि कांगड़ा एयरपोर्ट का विस्तार किया जा रहा है और लोगों को जमीन का अच्छा मुआवजा दिया जा रहा है। कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार से पूरे क्षेत्र में आर्थिक समृद्धि आएगी और यहां पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी। क्षेत्र के युवाओं को छोटी नौकरी के लिए दिल्ली, चंडीगढ़ जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और उनकी यहीं पर बेहतर आय होगी। सुलह में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सरकारी क्षेत्र में भी युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है।

ये भी पढ़ें:  पुलिस जवान अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा से निभाते हैं अपना दायित्व: धर्माणी

उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना शुरू होने के बाद हिमाचल प्रदेश के युवाओं का सेना से मोहभंग हो रहा है। राज्य सरकार 800 पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती में अग्निवीरों को भी भर्ती करेगी। उन्होंने 58 वर्ष तक नौकरी के साथ-साथ ओपीएस भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रशिक्षित युवाओं को दीर्घकालिक रोजगार सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्हें राज्य पुलिस में सेवा करने का अवसर देने का निर्णय लिया है।

सुक्खू ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के समय में स्वास्थ्य क्षेत्र में भी दयनीय स्थिति थी। उन्होंने कहा कि एक साल में टांडा मेडिकल कॉलेज सहित सभी मेडिकल कॉलेजों और पालमपुर अस्पताल के साथ-साथ सभी जोनल अस्पतालों में एम्स की तर्ज पर तकनीक उपलब्ध होगी, ताकि मरीजों का इलाज सही तरीके से हो सके। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है और छह महीने के भीतर प्रदेश की सभी पीएचसी में चिकित्सक और मेडिकल कॉलेजों में स्पेशलिस्ट डॉक्टर उपलब्ध होंगे।

ये भी पढ़ें:  नाहन में राष्ट्र रक्षा और भारत विजय के लिए मांगा महाकाली का आशीर्वाद, कालीस्थान मंदिर में हवन यज्ञ

भाजपा पर तीखा हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार को वर्तमान सरकार से 50 हजार करोड़ रुपए धन अधिक मिला, लेकिन उसका सदुपयोग नहीं किया गया है। पिछली सरकार के कार्यकाल में एक हजार करोड़ रुपए के भवन बना दिये, जो आज भी खाली हैं। उन्होंने कहा कि बद्दी में कस्टमाइजड पैकेज के नाम पर 5000 बीघा जमीन कौड़ियों के भाव बड़े-बड़े उद्योगपतियों को दे दी गई, जिससे प्रदेश सरकार के राजस्व को नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार धारा-118 में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं कर रही है, लेकिन सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है। राज्य सरकार भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसी भी सूरत में प्रदेश की जनता को लुटने नहीं देगी।