HomeAccidentजम्मू कश्मीर में बड़ा सड़क हादसा : गहरी खाई में गिरा सेना...

जम्मू कश्मीर में बड़ा सड़क हादसा : गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, 10 जवान शहीद, शोक की लहर

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को बेहद दुखद हादसा हुआ, जहां सेना का वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में 10 जवानों की मौत हो गई, जबकि 11 जवान घायल हुए हैं। यह हादसा भद्रवाह-चंबा अंतरराष्ट्रीय सड़क पर खानी टॉप के समीप हुआ। इस दुर्घटना से शोक की लहर दौड़ गई है।

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को बेहद दुखद हादसा हो गया, जहां भारतीय सेना का वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में 10 जवानों की मौत हो गई, जबकि 11 घायल हुए हैं। यह हादसा भद्रवाह-चंबा अंतरराष्ट्रीय सड़क पर खानी टॉप के समीप हुआ। इस दुर्घटना से शोक की लहर दौड़ गई है। उधर, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और सेना के अधिकारी घायल जवानों के इलाज और उनकी शिफ्टिंग की देखरेख के लिए भद्रवाह हॉस्पिटल पहुंचे।

बताया जा रहा है कि सेना के बुलेट प्रूफ वाहन में 21 जवान सवार थे। ये वाहन एक चौकी की ओर जा रहा था कि इस बीच चालक ने वाहन से संतुलन को दिया और करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के सूचना मिलते ही सेना और पुलिस ने तुरंत संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया। गंभीर रूप से घायल जवानों को विशेष उपचार के लिए हवाई मार्ग से उधमपुर के सैन्य अस्पताल ले जाया गया है।

ये भी पढ़ें:  अग्निवीर भर्ती परीक्षा 30 से, एडमिट कार्ड ज्वाइन इंडियन आर्मी वेबसाइट पर उपलब्ध

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने जताया शोक
शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जम्मू-कश्मीर के डोडा जिला में सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के 10 वीर जवानों की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनके सर्वोच्च बलिदान और देश सेवा को राष्ट्र सदैव याद रखेगा। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। साथ ही दिवंगत की आत्माओं की शांति और ईश्वर से शोकग्रस्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की प्रार्थना की।

ये भी पढ़ें:  बच्चों को संवैधानिक मूल्यों पर आधारित शिक्षा देगी हिमाचल "सरकार", CM ने दिए ये निर्देश
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More