HomeAccidentचंडीगढ़–मनाली नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, 5 साल की बच्ची समेत दिल्ली...

चंडीगढ़–मनाली नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, 5 साल की बच्ची समेत दिल्ली के 3 पर्यटकों की गई जान, 3 गंभीर

जैसे ही पर्यटकों की कार बबेली पहुंची तो इसी बीच वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पोल और पैरापिट से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

कुल्लू : हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में चंडीगढ़–मनाली नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में दिल्ली के 3 पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा कुल्लू से करीब 10 किलोमीटर दूर बबेली में आईटीबीपी परिसर के गेट के पास उस समय हुआ, जब पर्यटक निजी वाहन में मनाली की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जैसे ही पर्यटकों की कार बबेली पहुंची तो इसी बीच वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पोल और पैरापिट से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

ये भी पढ़ें:  क्या 'कमजोर किला' जीतने के लिए वरिष्ठ नेता को 'जिले' में रोका गया या प्रदेश संगठन में जगह न देने के पीछे कोई दबाव?

इस भीषण हादसे में दिल्ली निवासी सोनिया (40), साक्षी (26) और 5 वर्षीय मासूम देवीशा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल सचिन, साहिल और अनिका को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, जिन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में वाहन के तेज गति से चलने और अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि हादसे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  हिमकेयर में सख्ती: पैकेज भुगतान बदला, अब ‘कम लागत’ वाले फॉर्मूले से होगा क्लेम
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More