HomeHimachalMandi26 जनवरी को सभी पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभा बैठक :...

26 जनवरी को सभी पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभा बैठक : DC मंडी के आदेश

इन ग्राम सभाओं के सफल आयोजन के लिए डीसी ने जिला के सभी खंड विकास अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर ग्राम पंचायतों की विशेष बैठकें सुनिश्चित करने को कहा है।

मंडी : जिला मंडी के डीसी अपूर्व देवगन ने आगामी 26 जनवरी को जिलाभर की पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित करने के आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार ‘मेरा गांव मेरी धरोहर’ पोर्टल की अपडेशन के दृष्टिगत जिला की समस्त ग्राम पंचायतों में 26 जनवरी, 2026 को प्रातः 11:00 बजे आयोजित होने वाली इस विशेष ग्राम सभा बैठक में ग्राम स्तर पर एकत्रित किए गए सांस्कृतिक डेटा का सत्यापन और सर्वेक्षण के निष्कर्षों को चर्चा के बाद अनुमोदित करने बारे एजेंडा शामिल किया गया है। इन ग्राम सभाओं के सफल आयोजन के लिए डीसी ने जिला के सभी खंड विकास अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर ग्राम पंचायतों की विशेष बैठकें सुनिश्चित करने को कहा है।

ये भी पढ़ें:  14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, विभिन्न मामलों का मौके पर होगा निपटारा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More