HomePoliticsकांग्रेस सरकार ने हिमाचल की बहनों के साथ किया भद्दा मजाक, ₹1500...

कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की बहनों के साथ किया भद्दा मजाक, ₹1500 की घोषणा सिर्फ छलावा : डॉ. बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने गुरु रविदास जी महाराज को नमन करने के बाद नाहन विधानसभा क्षेत्र की गुरू रविदास धर्मशाला में बूथ संख्या 52 के कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। इस अवसर पर डॉ. बिंदल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश व देश के समसामयिक विषयों पर विस्तृत प्रतिक्रिया दी।

नाहन : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने गुरु रविदास जी महाराज को नमन करने के बाद नाहन विधानसभा क्षेत्र की गुरू रविदास धर्मशाला में बूथ संख्या 52 के कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। इस अवसर पर डॉ. बिंदल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश व देश के समसामयिक विषयों पर विस्तृत प्रतिक्रिया दी।

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल की माताओं, बहनों और बेटियों के साथ मजाक की भूमिका में खड़ी दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अक्टूबर-नवंबर 2022 में घोषणा की थी कि सरकार बनते ही दिसंबर महीने में हर बहन को ₹1500 दिए जाएंगे। आज सरकार का चौथा वर्ष प्रारंभ हो गया है, लेकिन बहनों को फूटी कौड़ी तक नहीं मिली। अब फिर से मंचों पर हाथ खड़े करवा कर कहा जा रहा है कि “जिसको ₹1500 चाहिए, वह हाथ उठाए, फॉर्म भरें।” यह हिमाचल की बहनों के साथ एक भद्दा और शर्मनाक मजाक है। डॉ. बिंदल ने पूछा कि 2022 में भरवाए गए लाखों फॉर्म आखिर किस रद्दी की टोकरी में डाल दिए गए? प्रदेश की जनता इसका जवाब चाहती है।

ये भी पढ़ें:  दक्षिण जोन जीएसटी विंग परवाणू ने स्टोन क्रेशर व खनन करदाताओं से वसूले 2.82 करोड़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल दिवस जैसे गौरवशाली दिन की पूर्व संध्या पर इस प्रकार की घोषणाएं करना कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार हर दिन नई घोषणा कर बेरोजगार युवाओं को ठग रही है और माताओं-बहनों का अपमान कर रही है। यह प्रदेश की जनता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगी। भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस की इस नीति की कड़े शब्दों में निंदा करती है।

पूर्ण राज्यत्व दिवस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई
डॉ. बिंदल ने कहा कि आज का दिन अत्यंत गौरवपूर्ण है, जब हिमाचल प्रदेश को वर्ष 1971 में पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने कृषि, बागवानी, पशुपालन, इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में निरंतर विकास किया है और प्रदेश में अपार संभावनाएं विद्यमान हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों को हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं दीं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज मतदाता दिवस भी है। लोकतंत्र का आधार मतदाता है और मताधिकार का उपयोग राष्ट्रहित में सोच-समझकर और राष्ट्रवादी विचारधारा वाली पार्टियों के लिए करना आवश्यक है।

ये भी पढ़ें:  गुरू की नगरी पांवटा साहिब से नई दिल्ली के लिए शुरू हुई ये पहली सुपर लग्जरी बस सेवा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More