HomeHimachalBilaspurराष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 58वां संस्करण आयोजित, ‘माय...

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 58वां संस्करण आयोजित, ‘माय भारत, माय वोट’ थीम पर युवाओं ने दिखाई भागीदारी

इस कार्यक्रम में कुल 150 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन में जिला निर्वाचन अधिकारी, तहसीलदार, नेहरू युवा केंद्र के अधिकारी और जिला युवा एवं खेल सेवाएं विभाग के अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बिलासपुर : भारतीय खेल प्राधिकरण के एसटीसी बिलासपुर द्वारा रविवार को फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत ‘संडे ऑन साइकिल’ के 58वें संस्करण का आयोजन किया गया। यह आयोजन साईं और चुनाव कार्यालय बिलासपुर के सहयोग से राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में ‘माय भारत, माय वोट’ थीम के अनुरूप किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं में फिटनेस के साथ-साथ लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करना रहा।

इस कार्यक्रम में कुल 150 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन में जिला निर्वाचन अधिकारी, तहसीलदार, नेहरू युवा केंद्र के अधिकारी और जिला युवा एवं खेल सेवाएं विभाग के अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशेष रूप से 50 प्रथम बार मतदाता बने युवाओं की सक्रिय भागीदारी इस कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र और स्वस्थ जीवनशैली के संदेश को आत्मसात किया।

ये भी पढ़ें:  पावर शटडाउन : बिलासपुर शहर के आसपास के इन इलाकों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

कार्यक्रम को ‘माय भारत, माय वोट’ पदयात्रा के रूप में आयोजित किया गया, जिसके माध्यम से शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं को मतदान के महत्व, नागरिक कर्तव्यों तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने युवाओं से अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और नियमित रूप से खेल और व्यायाम को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन फिट इंडिया और मजबूत लोकतंत्र के संदेश के साथ किया गया, जिसमें युवाओं ने संकल्प लिया कि वे न केवल स्वयं स्वस्थ रहेंगे, बल्कि समाज में भी फिटनेस और मतदान जागरूकता का संदेश फैलाएंगे।

ये भी पढ़ें:  पंचायतों के अनुपूरक मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, छूटे हुए पात्र मतदाता कर सकते हैं आवेदन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More