आज का राशिफल 26 जनवरी 2026: इन राशियों के लिए बन रहे शुभ योग, जानिए कैसा रहेगा दिन, देखें शुभ मुहूर्त

आज का पंचांग | 26 जनवरी 2026 तिथि: अष्टमी नक्षत्र: अश्विनी करण: विष्टि पक्ष: शुक्ल योग: साध्य वार: सोमवार

0

आज का पंचांग | 26 जनवरी 2026
तिथि: अष्टमी
नक्षत्र: अश्विनी
करण: विष्टि
पक्ष: शुक्ल
योग: साध्य
वार: सोमवार
आज का शुभ मुहूर्त:
07:16am-08:36am
01:52pm-05:50pm
राहुकाल: 08:36am-09:55am
अभिजीत मुहूर्त: 12:12pm-12:54pm
दिशाशूल: पूर्व

मेष राशि
आज आप बेहतर स्वास्थ्य का आनंद प्राप्त करेंगे। धन आगमन की संभावना रहेगी। किसी कार्य विशेष के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। सामाजिक मेलजोल बना रहेगा। मान-सम्मान में इजाफा होगा। आज आप कई आर्थिक परेशानियों से बाहर निकल पाएंगे।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: आज तुलसी के पौधे पर देसी घी का दीया जलाएं।

वृष राशि
अनचाहे ख्यालों को दिमाग पर हावी न होने दें। आज आप लापरवाही कर सकते हैं। अकस्मात धन खर्च हो सकता है। अध्यात्म से जुड़ने का प्रयास करें। सेहत के विषय में भी सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: केसरी
उपाय: शहद खाकर घर से बाहर निकलें।

मिथुन राशि
शाम के समय थोड़ा आराम कीजिए। आर्थिक जीवन में आज खुशहाली रहेगी। इसके साथ ही आप कर्जों से भी आज मुक्त हो सकते हैं। आप अपनी परेशानियों को भूलकर परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। प्यार के मामले में आज आप गलत समझे जा सकते हैं। आपके काम की गुणवत्ता देखकर आपके वरिष्ठ आपसे प्रभावित होंगे। आज धार्मिक कामों में आप अपना खाली समय बिताने का विचार बना सकते हैं। इस दौरान बेवजह की बहसों में न पड़ें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: हरा
उपाय: पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: आपकी राशि पर 19 दिसंबर को कैसा रहने वाला है ग्रहों का असर, जानें आज का शुभ मुहूर्त और गुड लक

कर्क राशि
आज नकारात्मक ऊर्जा को अपने ऊपर हावी न होने दें। आज आप किसी को तोहफा दे सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आज आप अपने आत्मविश्वास के कारण कई बड़ी परेशानियों से बाहर निकल सकते हैं। आज कोई आपके भरोसे को भी तोड़ सकता है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: हल्दी
उपाय: आज कच्ची हल्दी को चलते पानी में विसर्जित करें।

सिंह राशि
आज के दिन किए गए दान-पुण्य के काम आपको मानसिक शांति और सुकून देंगे। घर के जरूरी सामान पर धन खर्च करके आपको आर्थिक परेशानी तो आज जरूर होगी, लेकिन इससे आप भविष्य की कई परेशानियों से बच जाएंगे। तनाव का दौर बरकरार रहेगा, लेकिन पारिवारिक सहयोग मदद देगा। जिंदगी में एक नया मोड़ आ सकता है, जो प्यार और रोमांस को नई दिशा देगा। आज आप सारे रिश्तों और रिश्तेदारों से दूर होकर अपना दिन किसी ऐसी जगह बिताना पसंद करेंगे, जहां जाकर आपको शांति प्राप्त होती है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: आज ब्रह्मचर्य का पालन करें।

कन्या राशि
कार्यक्षेत्र में आज आपके विचारों को जबरदस्ती दबाया जा सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। आज आपको लोगों को समझने में दिक्कत हो सकती है। व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल
उपाय: आज गुड़ का दान करें।

ये भी पढ़ें:  न केवल रेशम, यहां पतंग की डोर भी जोड़ती है भाई-बहन का पवित्र रिश्ता, रियासत काल से चली आ रही परंपरा

तुला राशि
आज आप में आलस्य की मात्रा अधिक हो सकती है। अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप किसी से हार्दिक मदद की मांग कर सकते हैं। धन गुम होने की आशंका रहेगी। प्रेम संबंधों में झगड़ा हो सकता है। यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम और थकान भरा रह सकता है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: काफी
उपाय: आज चांदी धारण करें।

वृश्चिक राशि
खानपान पर संयम बरतें। सेहत के विषय में ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कुछ अनचाहे मेहमान घर पर आ सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप घर के कामों में फंसे रह सकते हैं। घर पर किसी शुभ कृत्य का आयोजन हो सकता है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय: लाल रंग की चीजों का दान करें।

धनु राशि
आज आपका आत्मविश्वास बढ़-चढ़कर रहेगा। आज आप अपनी परेशानियों को दरकिनार करेंगे। शाम के समय धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आपसे कोई सलाह ले सकता है। आज आप किसी दोस्त या प्रेमिका के साथ बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सफेद
उपाय: लक्ष्मी नारायण मंदिर में पीले रंग की चीजों का दान करें।

मकर राशि
आज अपनी इच्छाओं पर अंकुश रखें। आज आपका खराब रवैया दूसरों को भ्रमित कर सकता है। आज आपको अपनी बात मनवाने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यापार से धन आगमन होगा। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं। पेट और सिर से संबंधित रोग आपको घेरे रह सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: फिरोजी
उपाय: आज कुछ बादाम चलते पानी में विसर्जित करें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल (9 जनवरी 2026): पंचांग और शुभ मुहूर्त के साथ मेष से मीन तक जानें क्या कह रही है ग्रहों की चाल

कुंभ राशि
आज अपनी सोच को सकारात्मक रखें। विभिन्न स्रोतों से आज धन आगमन की संभावना रहेगी। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप मेहमाननवाजी का लुत्फ उठा सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सफेद
उपाय: आज कांसे का दान करें।

मीन राशि
डर आपकी खुशी को बर्बाद कर सकता है। आपको समझना चाहिए कि यह आपके अपने खयालों और कल्पनाओं से पैदा हुआ है। करीबी रिश्तेदारों के घर जाना आज आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकता है। घर में कुछ बदलाव आपको काफी भावुक बना सकते हैं, लेकिन आप अपनी भावनाएं उनके सामने जाहिर करने में कामयाब रहेंगे जो आपके लिए खास हैं। आपका प्रिय आज कुछ खीझा हुआ महसूस कर सकता है, जो आपके दिमाग पर दबाव और बढ़ा देगा। यात्राओं से व्यवसाय के नए मौके मिलेंगे। आपके जीवनसाथी की ओर से मिला कोई खास तोहफा आपके खिन्न मन को खुश करने में काफी मददगार साबित होगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: फिरोजी
उपाय: आज तुलसी पत्र का सेवन करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356