HomeHimachalनाहन में राष्ट्र रक्षा और भारत विजय के लिए मांगा महाकाली का...

नाहन में राष्ट्र रक्षा और भारत विजय के लिए मांगा महाकाली का आशीर्वाद, कालीस्थान मंदिर में हवन यज्ञ

इस दौरान मंदिर परिसर में 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के खूब नारे गूंजे। इस अनुष्ठान में मंदिर सेवा समिति के सदस्यों ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नाहन : शहर के ऐतिहासिक कालीस्थान मंदिर में शुक्रवार को शहरवासियों ने राष्ट्र की सुरक्षा और सैनिकों के अदम्य साहस को समर्पित एक विशेष यज्ञ का आयोजन किया। इस दौरान देश की सीमाओं की रक्षा में जुटे वीर जवानों की शक्ति व साहस बढ़ाने और भारत के विजयी होने का आशीर्वाद मांगा।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की उपस्थिति में आयोजित इस यज्ञ में शहर के कई लोगों ने भाग लिया। यज्ञ के दौरान, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ की पवित्र अग्नि में आहुतियां दी गईं, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय और ऊर्जावान हो गया।

ये भी पढ़ें:  एक फरवरी से शुरू होगा BPL सर्वे का चौथा चरण, तीन चरणों में 59,829 परिवार सूची में शामिल

इस अवसर पर डॉ. बिंदल ने कहा कि यह यज्ञ हमारे देश के वीर सैनिकों के प्रति हमारी कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक है। वे अपनी जान की परवाह किए बिना देश की सीमाओं की रक्षा के लिए मोर्चे पर डटे हैं। उनके लिए महाकाली से आशीर्वाद मांगा गया।

इस दौरान मंदिर परिसर में ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के खूब नारे गूंजे। इस अनुष्ठान में मंदिर सेवा समिति के सदस्यों ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस यज्ञ में पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र अग्रवाल, पार्षद योगेश गुप्ता, विशाल तोमर, जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, पार्षद नीलम सैनी और सुरेंद्र सैनी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के पझौता में भीषण अग्निकांड, रात को परिवार ने भागकर बचाई जान, गाय-बछड़े की मौत, देखें VIDEO
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More