आज का राशिफल 30 जनवरी 2026: क्या कहता है किस्मत कनेक्शन, जानें आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त

आज का पंचांग | 30 जनवरी 2026 तिथि: द्वादशी नक्षत्र: आर्द्रा करण: बालव पक्ष: शुक्ल योग: वैधृति वार: शुक्रवार

0

आज का पंचांग | 30 जनवरी 2026
तिथि: द्वादशी
नक्षत्र: आर्द्रा
करण: बालव
पक्ष: शुक्ल
योग: वैधृति
वार: शुक्रवार
आज का शुभ मुहूर्त: 07:14am-11:14am
राहुकाल: 11:14am-12:33pm
अभिजीत मुहूर्त: 12:12pm-12:55pm
दिशाशूल: पश्चिम

मेष राशि
आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं और आशाओं के लिए नए दरवाजे खोलेंगी। यदि आपने अपने घर के किसी सदस्य से उधार लिया था, तो उसे आज लौटा दें, नहीं तो वह आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकता है। जरूरत के समय दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज लाभ हो सकता है, बशर्तें आप अपनी बात भली-भांति रखें और काम में लगन और उत्साह दिखाएं। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। जीवनसाथी की ओर से खास तोहफा मिल सकता है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: केसरी
उपाय: आज घर से बाहर निकलते समय तिल के तेल का दीपक जलाएं।

वृष राशि
बच्चों की वजह से आज आप खुशमिजाज रह सकते हैं। स्वास्थ्य नरम गरम रह सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कोई वस्तु आज गुम हो सकती है। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आप फ्री और रोमांटिक मूड में रह सकते हैं।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: आज नेत्रहीन व्यक्तियों की मदद करें।

मिथुन राशि
अपनी ऊर्जा को व्यक्तित्व विकास के कार्यों में लगाएं, जिससे आप और बेहतर बन सकें। इस राशि के कुछ बेरोजगार लोगों को आज नौकरी मिल सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी। दोस्त और जीवनसाथी आराम और खुशी देंगे, अन्यथा दिन उबाऊ और नीरस गुजर सकता है। प्रेम संबंध में गुलाम की तरह व्यवहार न करें। आज किस्मत आपका साथ देगी और आपको लाभ होगा, क्योंकि आप सही समय पर सही स्थान पर होंगे। चिट्ठी पत्री में सावधानी बरतने की जरूरत है। दिन में जीवनसाथी के साथ बहस के बाद शाम बेहतर गुजरेगी।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: नारंगी
उपाय: भैरव की उपासना करें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल 2 फरवरी 2026: सेहत, पैसा और रिश्तों पर कैसा रहेगा असर, मेष से मीन तक जानें हाल

कर्क राशि
जरूरत से ज्यादा खाने से बचें। सेहत के विषय में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। धन लाभ की संभावना है। आज आप अनुभवी लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दूरसंचार के माध्यम से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हरा
उपाय: अपने वजन के बराबर जौ गौशाला में दान करें।

सिंह राशि
कार्यक्षेत्र में आज आपके विचारों को दबाया जा सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। लोगों को समझने में दिक्कत हो सकती है। व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल
उपाय: गोमाता की सेवा करें।

कन्या राशि
शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान और योग करना उपयोगी रहेगा। घर में किसी कार्यक्रम के कारण आज अधिक धन खर्च हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। घर में रस्म रिवाज होंगे। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने की संभावना है जो आपके दिल को गहराई से छूएगा। बाहर निकलकर खुली हवा में टहलना पसंद करेंगे। मन शांत रहेगा, जिसका लाभ पूरे दिन मिलेगा। जीवनसाथी के साथ पुराने प्रेम और रुमानियत भरे पल फिर से जी पाएंगे। किसी दोस्त या करीबी रिश्तेदार से दिल का दुख साझा कर सकते हैं।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: केसरी
उपाय: भोजन में शहद या गुड़ का प्रयोग करें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 12 दिसंबर का दिन, जानें शुभ मुहूर्त, शुभ अंक और उपाय

तुला राशि
आज आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहने वाली है। घरेलू जीवन में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। फिजूलखर्ची संभव है। स्वास्थ्य संबंधी विकार उत्पन्न हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक मतभेद हो सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: लाल
उपाय: पीला हलवा बनाकर गरीब लोगों में बांटें।

वृश्चिक राशि
दोस्तों का रुख सहयोगी रहेगा और वे आपको खुश रखेंगे। कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। दूसरों की कमियां ढूंढने की आदत रिश्तेदारों की नाराजगी का कारण बन सकती है, बेहतर होगा इसे बदलें। आपका साथी आपका भला सोचता है, इसलिए कभी कभी गुस्सा भी करता है। उनकी बातों को समझने का प्रयास करें। कार्यालय में कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। रात के समय अकेले टहलना पसंद करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन दिन के अंत में जीवनसाथी आपका संबल बनेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: हरा
उपाय: बहन, बेटी, मौसी, साली या बुआ की सहायता करें।

धनु राशि
आशावादी बनें और उजले पक्ष को देखें। उधार लिया हुआ धन आज लौटा दें, नहीं तो परेशानी हो सकती है। जरूरत के समय दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज लाभ भी संभव है, यदि आप अपनी बात सही ढंग से रखें और काम में उत्साह दिखाएं। यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं है। जीवनसाथी की ओर से खास तोहफा मिल सकता है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: केसरी
उपाय: आज घर से बाहर निकलते समय तिल के तेल का दीपक जलाएं।

ये भी पढ़ें:  राशिफल: रहस्यमय धन लाभ और अनचाही यात्राएं! आज का दिन इन राशियों के लिए बनेगा 'टर्निंग पॉइंट'?

मकर राशि
आज आप बिना झंझट के विश्राम कर सकेंगे। अतिरिक्त आय के लिए सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा। प्रिय का मूड ठीक नहीं है, इसलिए सोच समझकर काम करें। पहले के टाले गए कार्य आपको व्यस्त रखेंगे। आज शुरू किया गया निर्माण कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा। जीवनसाथी का व्यवहार आपके पेशेवर रिश्तों पर असर डाल सकता है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: चेरी
उपाय: आज गाय को गुड़ खिलाएं।

कुंभ राशि
महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय तनाव रह सकता है। निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा। कोई व्यक्ति आपको अच्छी सलाह दे सकता है। आत्मविश्वास में कमी न आने दें। धन लाभ की पूर्ण संभावना है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: सफेद
उपाय: सतनाजा दान करें।

मीन राशि
आज आप आसानी से धन अर्जित कर सकते हैं। सौंदर्य से जुड़ी वस्तुओं पर खर्च हो सकता है। पुराना कर्ज वापस मिलने की संभावना है। प्रेम प्रसंग के लिए दिन अच्छा रहेगा। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: चॉकलेटी
उपाय: भिखारी को भोजन कराएं।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356