- आज कुछ राशियों के लिए आर्थिक लाभ और कामकाज में अच्छे अवसर बन सकते हैं। कुछ लोगों को तनाव, खर्च और कार्यक्षेत्र की बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा और पारिवारिक मामलों में भी दिन मिला-जुला रहेगा। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
मेष राशि
लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। आज आप किसी खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं। आज आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़-चढ़कर रहेगा। यात्रा का योग बना रहेगा। किसी कार्य को लेकर की गई यात्रा आज शुभ फलदायी रहेगी।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : हरा | उपाय : काले रंग की चीजों का दान करें।
वृष राशि
शाम के समय थोड़ा आराम कीजिए। आर्थिक जीवन में आज खुशहाली रहेगी। इसके साथ ही आप कर्जों से भी आज मुक्त हो सकते हैं। आप अपनी परेशानियों को भूलकर परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपके काम की गुणवत्ता देखकर आपके वरिष्ठ आपसे प्रभावित होंगे। आज धार्मिक कामों में आप अपना खाली समय बिताने का विचार बना सकते हैं। बेवजह की बहसों में न पड़ें।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : हरा | उपाय : पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।
मिथुन राशि
आज आपके पास अपनी सेहत और लुक्स से जुड़ी चीजों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। बीते दिनों में जितना धन आपने आज को बेहतर बनाने के लिए निवेश किया था, उसका फायदा आज आपको मिल सकता है। आपका दिमाग काम-काज की उलझनों में फंसा रहेगा, जिसके चलते आप परिवार और दोस्तों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। आपके घर वाले आज आपसे कई परेशानियां शेयर करेंगे, लेकिन आप अपनी ही धुन में मस्त रहेंगे और खाली समय में कुछ ऐसा करेंगे, जो करना आपको पसंद है।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : केसरी | उपाय : बजरंग बाण का पाठ करें।
कर्क राशि
व्यवसाय के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना रहेगी। प्रेम संबंधों में कड़वाहट उत्पन्न हो सकती है। व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। बेफिजूल की यात्राएं हो सकती हैं।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : गाजरी | उपाय : लाल गाय की सेवा करना अत्यंत शुभ रहेगा।
सिंह राशि
सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान में इजाफा होगा। आज उधार दिया हुआ पैसा वापस पा सकते हैं। आज आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। कई परिचित लोगों से आपकी मुलाकात होगी। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च कर सकते हैं। अत्यधिक खर्च करने से बचें।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : भूरा | उपाय : आज भैरव जी के मंदिर जाकर मदिरा चढ़ाएं।
कन्या राशि
रुपए-पैसे के हालात और उससे जुड़ी समस्याएं तनाव का कारण बन सकती हैं। वरिष्ठ सहकर्मियों से अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। कोई भी निर्णय लेते समय अपने अहम को बीच में न आने दें। कुछ अनचाहे मेहमान घर पर आ सकते हैं। घर की जरूरत पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : काला | उपाय : आज काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।
तुला राशि
आज परिस्थितियों को देखकर घबराएं नहीं। आज आपको किसी की सलाह की जरूरत पड़ सकती है। खराब स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। आज आपको किसी का पैसा चुकाने में दिक्कत आ सकती है। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : हरा | उपाय : नीम-बबूल की दातुन करें।
वृश्चिक राशि
नशे की लत से दूर रहें। घर-परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। जमीन के क्रय-विक्रय से आज आपको धन लाभ हो सकता है। आज आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी वगैरह कर सकते हैं। आज कोई आपसे आपसी आर्थिक मदद की मांग कर सकता है।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : पीला | उपाय : सफेद रंग के फूलों से कुलदेवी की आराधना करें।
धनु राशि
आज समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। कामकाज करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। यात्रा का योग बना हुआ है। पढ़ाई करने वाले बच्चे अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : क्रीमी सफेद | उपाय : मां दुर्गा की उपासना करें।
मकर राशि
आज आप काफी तनाव में रह सकते हैं। किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। काम में भी मन नहीं लगेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा नहीं है। मेहनत का फल प्राप्त नहीं होगा। कार्यक्षेत्र में भी आपके विचारों को जबरदस्ती दबाया जा सकता है। कार्यों में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : पीला | उपाय : चने की दाल को भिगोकर गाय को खिलाएं।
कुंभ राशि
आज आपका फालतू में धन खर्च हो सकता है। घर पर चल रहे काम के कारण आपका धन काफी खर्च होगा। आज आपका कोई बेवकूफ बना सकता है। किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर दस्तखत करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आपमें ईर्ष्या की मात्रा अधिक हो सकती है।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : काला | उपाय : कौवे को मीठी रोटी खिलाएं।
मीन राशि
आज आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहने वाली है। आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। कई महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क में आएंगे। कार्यक्षेत्र में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। यात्राओं से थकावट रहेगी। व्यवसाय ठीक-ठाक रहेगा।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : लाल | उपाय : सुबह उठते ही धरती को प्रणाम करें।
