HomeHimachalUnaDC ने मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत 10 लाभार्थियों को प्रदान की...

DC ने मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत 10 लाभार्थियों को प्रदान की 60-60 हजार की एफडी

डीसी ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य अनाथ बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इसके अंतर्गत शिक्षा, विवाह, व्यावसायिक प्रशिक्षण, गृह निर्माण और स्वयं का स्टार्टअप शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

ऊना : डीसी जतिन लाल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के अंतर्गत जिला ऊना के 10 पात्र लाभार्थियों को विवाह के लिए दी जाने वाली सहायता राशि की शेष 60-60 हजार रुपये की किस्त फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में प्रदान की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत प्रत्येक पात्र अनाथ बच्चे को विवाह के लिए कुल 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसमें से 1 लाख 40 हजार रुपये की राशि विवाह के समय पहले ही प्रदान की जा चुकी थी, जबकि शेष 60 हजार रुपये की राशि अब लाभार्थियों के नाम फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में जारी की गई है, ताकि उन्हें भविष्य में आर्थिक सुरक्षा का संबल मिल सके।

ये भी पढ़ें:  सिरमौरी लोकगीतों के संरक्षण में जुटे राजेश धाल्टा, मंच पर गूंजती सुरीली आवाज बनी पहचान

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अनाथ बच्चों के सर्वांगीण कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में सुख-आश्रय योजना के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, विवाह और आर्थिक सुरक्षा से जुड़ी कई सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, जिससे प्रदेशभर के हजारों अनाथ बच्चों को लाभ मिल रहा है। डीसी ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य अनाथ बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इसके अंतर्गत शिक्षा, विवाह, व्यावसायिक प्रशिक्षण, गृह निर्माण और स्वयं का स्टार्टअप शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

उन्होंने जानकारी दी कि जिला ऊना में बीते दो वर्षों के दौरान मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के विभिन्न प्रावधानों के तहत लगभग पौने चार करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है, जिससे निराश्रित बच्चों को सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य की दिशा मिली है। इस अवसर पर एकीकृत बाल विकास परियोजना के जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  स्टेट सब-जूनियर रग्बी चैंपियनशिप के खिताब पर सिरमौर का कब्जा, बालक-बालिका दोनों वर्गों ने जीते स्वर्ण पदक
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More