होमHimachalSolanपुलिस अधीक्षक बद्दी ने किया मानपुरा थाना का निरीक्षण, नशा तस्करों के...

पुलिस अधीक्षक बद्दी ने किया मानपुरा थाना का निरीक्षण, नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश

पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने शुक्रवार को पुलिस थाना मानपुरा का औपचारिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों के रखरखाव, मालखाना, लंबित मामलों की प्रगति तथा थाना स्तर पर संचालित प्रशासनिक एवं पुलिस कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

बीबीएन : पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने शुक्रवार को पुलिस थाना मानपुरा का औपचारिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों के रखरखाव, मालखाना, लंबित मामलों की प्रगति तथा थाना स्तर पर संचालित प्रशासनिक एवं पुलिस कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण के बाद आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने, अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने तथा लंबित मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने विशेष रूप से एंटी-चिट्टा अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने और नशा तस्करों व मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:  अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए ऑडिशन शुरू, पहले दिन 148 कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

विनोद धीमान ने कहा कि पुलिस जिला बद्दी को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और अवैध नशा कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों से आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रभावी और जनहितैषी पुलिसिंग सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 300 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप जीप, चालक ने गाड़ी से कूदकर बचाई अपनी जान
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More