पांवटा साहिब में नशीले कैप्सूल की बड़ी खेप के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में पुलिस ने एक व्यक्ति को नशीले कैप्सूल की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 1396 नशीले कैप्सूल बरामद किए।

0

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में पुलिस ने एक व्यक्ति को नशीले कैप्सूल की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 1396 नशीले कैप्सूल बरामद किए। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस ने बातामंडी में ये कार्रवाई अमल में लाई। इस पर आरोपी फिरोज आलम निवासी गांव करोंदी, डाकघर मुसैल, तहसील बेहट, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपी का माननीय अदालत से पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त किया गया है।

ये भी पढ़ें:  उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का तीन दिवसीय सिरमौर प्रवास तय, जानें कार्यक्रमों का शेड्यूल