HomeHimachalSolanगलत ओवरटेक और लेन तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 5...

गलत ओवरटेक और लेन तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 5 दिन में काटे 178 चालान

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, लेन अनुशासन बनाए रखें और गलत दिशा से वाहन न चलाएं। पुलिस का कहना है कि ये नियम चालकों की अपनी सुरक्षा और अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं।

बीबीएन : बद्दी में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान के दिशा-निर्देशों पर ट्रैफिक पुलिस ने बीते पांच दिनों के दौरान गलत ओवरटेकिंग, लेन तोड़कर वाहन चलाने और गलत दिशा से ड्राइविंग करने वाले कुल 178 वाहनों के चालान किए हैं। यह कार्रवाई मोटर वाहन अधिनियम की धारा 179 के तहत की गई है, ताकि यातायात जाम और दुर्घटनाओं की आशंका को रोका जा सके।

पुलिस के अनुसार अक्सर देखा जा रहा है कि कुछ वाहन चालक जाम की स्थिति में जल्दबाजी दिखाते हुए गलत तरीके से ओवरटेक करते हैं या डबल लेन बनाकर पूरे ट्रैफिक को बाधित कर देते हैं। इससे न केवल यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाती है, बल्कि जाम खुलवाने में पुलिस को भी अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस तरह का गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार सड़क हादसों की आशंका को भी कई गुना बढ़ा देता है।

ये भी पढ़ें:  संगड़ाह-हरिपुरधार सड़क पर पहाड़ी से टकराई निजी बस, ब्रैक फेल होने से हादसा!

इसी को ध्यान में रखते हुए बद्दी ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष निगरानी रखते हुए गलत साइड से ओवरटेकिंग, लेन ब्रेक करने और अनाधिकृत ओवरटेकिंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। बीते पांच दिनों में की गई इस मुहिम के तहत उन वाहनों के चालान किए गए हैं, जो यातायात अव्यवस्था और जाम की स्थिति पैदा कर रहे थे।

पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान स्वयं भी समय-समय पर सरप्राइज चेकिंग कर रहे हैं। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ किसी भी तरह की ढिलाई न बरती जाए और सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।

ये भी पढ़ें:  चंबा में 411 पंचायत प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए, 4 प्रधान और 7 उपप्रधान सहित 400 पंचायत सदस्य निर्वाचित: DC

बद्दी पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, लेन अनुशासन बनाए रखें और गलत दिशा से वाहन न चलाएं। ये नियम चालकों की अपनी सुरक्षा और अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। नागरिकों की सुरक्षा के लिए बद्दी पुलिस पूरी तरह सतर्क है और आगे भी नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें:  कोमा में गए मरीज को PGI ने लौटाया, मेडिकल कॉलेज नाहन के डाक्टरों ने दे दिया नया जीवनदान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More