संगड़ाह क्षेत्र की महिला मंडलों को जिला परिषद से मिली सौगात, सीमा कन्याल ने वितरित की 900 कुर्सियां

सीमा कन्याल ने बताया कि क्षेत्र के महिला मंडलों की ओर से बैठकों और आयोजनों के लिए कुर्सियों की लगातार मांग सामने आ रही थी। महिलाओं की इस जरूरत को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार के 15वें वित्त आयोग के बजट से फर्नीचर उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया

0

संगड़ाह : सिरमौर जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल ने संगड़ाह क्षेत्र की महिला मंडलों को लगभग 900 कुर्सियां भेंट की हैं। यह फर्नीचर 15वें वित्त आयोग के बजट के तहत संगड़ाह क्षेत्र की 10 पंचायतों में सक्रिय 57 महिला मंडलों को उपलब्ध करवाया गया है, जिससे महिला मंडलों की बैठकों और कार्यक्रमों में लंबे समय से चली आ रही सुविधा की कमी दूर होगी।

सीमा कन्याल ने बताया कि क्षेत्र के महिला मंडलों की ओर से बैठकों और आयोजनों के लिए कुर्सियों की लगातार मांग सामने आ रही थी। महिलाओं की इस जरूरत को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार के 15वें वित्त आयोग के बजट से फर्नीचर उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया, ताकि महिला मंडलों को सुचारु रूप से कार्य करने में सुविधा मिल सके।

ये भी पढ़ें:  बच्चों को संवैधानिक मूल्यों पर आधारित शिक्षा देगी हिमाचल "सरकार", CM ने दिए ये निर्देश

उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 के जिला परिषद चुनावों में क्षेत्र की महिलाओं ने उन्हें जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और उसके बाद भी सामाजिक और विकासात्मक गतिविधियों में महिलाओं का सहयोग लगातार मिलता रहा है। इसी भावना के तहत महिलाओं की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

संगड़ाह विश्राम गृह परिसर में आयोजित महिला सम्मेलन में करीब 400 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना क्षेत्र का समग्र विकास संभव नहीं है और भविष्य में भी महिलाओं से जुड़ी जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  कोमा में गए मरीज को PGI ने लौटाया, मेडिकल कॉलेज नाहन के डाक्टरों ने दे दिया नया जीवनदान