HomeHimachalIPS अधिकारी मीणा के लिए सिरमौर रहा लक्की, यहां मिला ये तोहफा...

IPS अधिकारी मीणा के लिए सिरमौर रहा लक्की, यहां मिला ये तोहफा ताउम्र रहेगा दिल के करीब

नाहन|
2011 बैच के आईपीएस अधिकारी रमन कुमार मीणा के लिए जिला सिरमौर सही मायनों में “सिरमौर” साबित हुआ. करीब ढाई साल पहले एसपी बनकर जिला सिरमौर में आए मीणा ने अब डीआईजी का रुतबा हासिल किया है. जिला के वह पहले आईपीएस अधिकारी हैं, जिन्हें एसपी रहते हुए एसएसपी की पदोन्नति मिली. अब सिरमौर में ही उन्हें डीआईजी का ओहदा मिला है. वह अब दिल्ली में सीबीआई में डीआईजी का पदभार संभालेंगे. फिलहाल, वह हिमाचल सरकार से रिलीविंग का इंतजार कर रहे हैं.

करिअर के लिए तो जिला सिरमौर उनके लिए लक्की रहा ही, उनके परिवारिक जीवन के लिए भी ये जिला उन्हें इस वजह से हमेशा याद रहेगा कि उन्हें एक बेटी के पिता बनने का सौभाग्य भी नाहन में ही मिला. ये उनके लिए सबसे बड़ा तोहफा है, जो ताउम्र उनके दिल के करीब रहेगा.

ये भी पढ़ें:  सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की शेष 30 प्रतिशत ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश

अब यदि जिला सिरमौर में लॉ एंड आर्डर की बात करें तो इस कार्यकाल में युवा आईपीएस अधिकारी ने नशे के कारोबारियों की कमर तो तोड़ी ही, बल्कि शराब सहित अन्य माफियाओं के लिए भी वे खौफ बने रहे. इसकी पुष्टि इस बात से भी हो जाती है कि जहां एक शराब तस्कर पर पिछले दो दशकों में 28 मामले दर्ज थे, तो उनके कार्यकाल में ये संख्या बढ़कर 64 तक जा पहुंची. इसके साथ साथ उन्होंने नशे का काला कारोबार करने वाले लोगों पर शिकंजा कसते हुए न केवल आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया, बल्कि पिछले एक वर्ष में ही इनकी एक करोड़ से अधिक की चल व अचल संपत्ति भी सीज करवाई.

ये भी पढ़ें:  नाहन में विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, मॉडल पेश कर सभी को किया प्रभावित

हालांकि, कुछेक मामलों में आईपीएस अधिकारी को चुनौतियों का सामना भी करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हर बाधा को पार कर लॉ एंड आर्डर को बरकरार रखते हुए अपनी काबिलियत का भी बखूबी परिचय दिया.

शुक्रवार को मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान डीआईजी रमन कुमार मीणा ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें जिला प्रशासन, पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों सहित जिलावासियों का भरपूर सहयोग मिला. 14 साल की सर्विस में उन्हें जिला सिरमौर का कार्यकाल हमेशा याद रहेगा. उन्होंने माना कि अपने करिअर में उनके लिए ये जिला लक्की रहा है. उन्होंने कहा कि पुलिस वेलफेयर से जुड़े कुछ काम जरूर शेष रह गए हैं, जो अपने कार्यकाल में ही पूरा करना चाहते थे. उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले आईपीएस अधिकारी इन कार्यों को जल्द पूरा करेंगे.

ये भी पढ़ें:  जीत कोच सर्विस के मालिक का बड़ा दिल, हरिपुरधार हादसे के पीड़ितों का अब जीवनभर नहीं लगेगा बस किराया
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More