HomePoliticsसिरमौर के 10 मंडलों में अध्यक्षों की तैनाती, जानिए किसे जिम्मेदारी

सिरमौर के 10 मंडलों में अध्यक्षों की तैनाती, जानिए किसे जिम्मेदारी

जिला सिरमौर भाजपा के संगठनात्मक मंडलों की संख्या 5 से बढ़कर 12 हो गई है. इनमें से 10 मंडलों में भाजपा ने अपने नए अध्यक्षों की ताजपोशी कर दी है.

नाहन: जिला सिरमौर भाजपा के संगठनात्मक मंडलों की संख्या 5 से बढ़कर 12 हो गई है. इनमें से 10 मंडलों में भाजपा ने अपने नए अध्यक्षों की ताजपोशी कर दी है. इसको लेकर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारवार्ता की.
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आजकल संगठन पर्व मना रही है. इसके अंतर्गत पहले प्राथमिक सदस्यता का अभियान चलाया गया. इसके तहत जिला सिरमौर में भारतीय जनता पार्टी के सभी पांचों मंडलों ने 1.25 लाख से ज्यादा सदस्य और 2,000 सक्रिय सदस्य बनाए गए. उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर में 12 संगठनात्मक मंडल बनाए गए हैं. हाईकमान ने जिला सिरमौर के 10 मंडलों में अध्यक्षों का चुनाव कर दिया है.
इनकी हुई ताजपोशी
नाहन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने तीन मंडल बनाए हैं. इनमें धारटी नाहन मंडल में संजय पुंडीर, त्रिलोकपुर नाहन मंडल में सुशील शर्मा और माता कटासन नाहन मंडल में मलकीत चौधरी की ताजपोशी की है. पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए गिरिपार आंज-भोज मंडल में रमेश तोमर और पांवटा साहिब मंडल में हितेंद्र कुमार को अध्यक्ष चुना गया है.
इसी तरह शिलाई विधानसभा क्षेत्र के शिलाई मंडल में इंद्र सिंह ठाकुर, नेड़ापार मंडल में साधूराम चौहान और श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के ददाहू मंडल में राजेंद्र ठाकुर, संगड़ाह मंडल में बलबीर ठाकुर और नौहराधार मंडल में भारत भूषण को अध्यक्ष बनाया है.
अगले तीन दिन में मिलेंगे शेष दो अध्यक्ष
जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने बताया कि शेष राजगढ़ व सराहां मंडल के चुनाव आगामी तीन दिनों में सम्पन्न कर लिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो जिला सिरमौर में भाजपा का नेतृत्व है और सभी नव-नियुक्त मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में विजय प्राप्त करेगी.

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में 85 लाख रुपये के लालच में पति ने रची पत्नी की फर्जी मौत की साजिश, जानिए पूरा मामला
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More