अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव- 2026 के लिए ऑडिशन शुरू, जानिए आगे का शेड्यूल

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव- 2026 के तहत विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों के लिए ऑडिशन शुरू हो गए हैं। पहले दिन स्पेशल चाइल्ड टेलेंट हंट एवं अन्य दिव्यांगजनों के लिए आयोजित ऑडिशन में कुल 27 कलाकारों ने भाग लिया।

0

मंडी : अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव- 2026 के तहत विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों के लिए ऑडिशन शुरू हो गए हैं। पहले दिन स्पेशल चाइल्ड टेलेंट हंट एवं अन्य दिव्यांगजनों के लिए आयोजित ऑडिशन में कुल 27 कलाकारों ने भाग लिया। इन ऑडिशनों में विशेष योग्यता प्राप्त बच्चों के संस्थान (बालिका), सुंदरनगर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए दिव्यांगजनों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने गायन एवं नृत्य जैसी सांस्कृतिक विधाओं में अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं।

अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में वॉयस ऑफ शिवरात्रि प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों के लिए 3, 4 और 5 फरवरी को उपमंडल स्तर और 6 फरवरी को जिला स्तर पर गायन के ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे, जबकि 7 फरवरी को मंडी सहित अन्य जिलों के डांस ऑडिशन होंगे।

ये भी पढ़ें:  उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का तीन दिवसीय सिरमौर प्रवास तय, जानें कार्यक्रमों का शेड्यूल

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन मंडी द्वारा दिव्यांगजनों एवं विशेष बच्चों को समान मंच प्रदान करने की दिशा में यह पहल एक सकारात्मक कदम है, जिससे उनकी प्रतिभा को सम्मान और पहचान मिल सके। साथ ही उन्होंने अधिक से अधिक कलाकारों से निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर पहुंचकर ऑडिशन में भाग लेने का आग्रह किया।