HomeHimachalMandiमंडी जिला के इन इलाकों में 7 फरवरी को रहेगा पावर शटडाउन,...

मंडी जिला के इन इलाकों में 7 फरवरी को रहेगा पावर शटडाउन, बोर्ड करेगा ये काम

सहायक अभियंता सुनील शर्मा ने बताया कि 33/11 केवी सब स्टेशन सौलीखड्ड की मरम्मत और एनएचएआई के अंतर्गत फोरलेन निर्माण कार्य के कारण बचा हुआ 11 के.वी. लाइन का ट्राई-पोल संरचना स्थानांतरित किया जाना प्रस्तावित है।

मंडी : विद्युत लाइनों की आवश्यक मरम्मत और रखरखाव कार्य के चलते विद्युत उपमंडल मंडी-2 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में 7 फरवरी को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता सुनील शर्मा ने बताया कि 33/11 केवी सब स्टेशन सौलीखड्ड की मरम्मत और एनएचएआई के अंतर्गत फोरलेन निर्माण कार्य के कारण बचा हुआ 11 के.वी. लाइन का ट्राई-पोल संरचना स्थानांतरित किया जाना प्रस्तावित है।

इस कार्य के चलते गुटकर, रानीबाई, बहना, रोपा ब्राधीवीर, मलोरी, कैहनवाल, टिल्ली, मनयाना, दुदर, चछोल, सब्जी मंडी, चढ़यारा, सौलीखड्ड, औद्योगिक क्षेत्र फेज-1, 2 एवं 3, नेला, लांगणी, शिल्लाकीपड़, बिन्द्रावनी, ईसीएचएस, भारत पेट्रोल पंप, आर.टी.ओ. कार्यालय, रिवर डेल कॉलोनी, क्वारी, पड्डल, एच.आर.टी.सी. बस स्टैंड, मझवार, सायरी, कोर्टमोरस, चाम्बी, लुझाखर, पुखर, शरणधार, मब, चंदेह, किप्पड़, बड़ोग, निहालग, बंगाली बस्ती, भीमाकाली मंदिर, भ्यूली, कांगनीधार, मोतीपुर, संस्कृति सदन, लोअर एवं अप्पर पड्डल, जलशक्ति विभाग पंप हाउस पड्डल, गुरुद्वारा मोहल्ला, बस स्टैंड, पुलिस लाइन, डिग्री कॉलेज, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, लोअर एवं अपर भ्यूली, पुरानी मंडी पोस्ट ऑफिस, फॉरेस्ट ऑफिस, आई.जी. ऑफिस, जागृति हॉस्पिटल, पुरानी मंडी के आस-पास के क्षेत्रों में निर्धारित तिथि पर प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

ये भी पढ़ें:  तहसीलदार पद पर चयनित सैंसोवाल की बेटी आकृति को डीसी ने किया सम्मानित
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More