HomeAccidentहरिपुरधार क्षेत्र में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक, 22 वर्षीय युवक...

हरिपुरधार क्षेत्र में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक, 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, छोटा भाई गंभीर

हादसे के तुरंत बाद 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को खाई से बाहर निकालकर हरिपुरधार अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया।

हरिपुरधार : जिला सिरमौर के संगड़ाह उपमंडल के हरिपुरधार क्षेत्र में गुरुवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा खरोटियो खाला के समीप पेश आया, जहां एक बाइक अनियंत्रित होकर 30 मीटर नीचे जंगल में जा गिरी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और एंबुलेंस की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने जितेंद्र कुमार के बयान पर केस दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि वह अपना काम निपटाकर लौट रहा था। इसी दौरान उनके आगे चल रही एक बाइक का चालक अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क से फिसलकर सीधे गहरी खाई में गिर गई। उन्होंने हादसे के तुरंत बाद 108 एंबुलेंस को सूचना दी और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को खाई से बाहर निकालकर हरिपुरधार अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़ें:  CEIR पोर्टल से बद्दी पुलिस ने असल मालिकों तक पहुंचाए 700 चोरी-गुमशुदा मोबाइल फोन, कीमत 1.25 करोड़

अस्पताल में डॉक्टरों ने बाइक चालक 22 वर्षीय अरुण पुत्र राजेंद्र निवासी लालग, बड़ोल को मृत घोषित कर दिया और उसका छोटा भाई रमन (18) इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही संगड़ाह पुलिस मौके पर पहुंची। उधर, एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  गौवंश के अवशेष मिलने से भड़की एबीवीपी, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग, सरकार को भी चेताया
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More