HomeHimachalShimlaएकाउंट्स असिस्टेंट, असिस्टेंट स्टीवार्ड और रूम बॉय के पदों के लिए 10...

एकाउंट्स असिस्टेंट, असिस्टेंट स्टीवार्ड और रूम बॉय के पदों के लिए 10 फरवरी को होंगे कैंपस इंटरव्यू

उम्मीदवार की आयु 18 से 26 वर्ष होनी चाहिए। इन पदों के लिए पुरुष व महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। जो इच्छुक उम्मीदवार इन पदों से संबंधित योग्यता रखता हो, अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों व रिज्यूम सहित 10 फरवरी को कोटी रिसोर्ट में सुबह 11 बजे पहुंचना सुनिश्चित करे।

शिमला : जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला, जिला शिमला द्वारा कोटी रिसोर्ट लिमिटेड गांव सढौरा, डाकखाना बल्देयां, तहसील एवं जिला शिमला के लिए एकाउंट्स असिस्टेंट, असिस्टेंट स्टीवार्ड और रूम बॉय के 4 पदों के लिए 10 फरवरी, 2026 को कोटी रिसोर्ट लिमिटेड बल्देयां, जिला शिमला में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि एकाउंट्स असिस्टेंट के 1 पद लिए इच्छुक उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता दसवीं, बारहवीं या कॉमर्स ग्रेजुएशन पास होनी चाहिए। असिस्टेंट स्टीवार्ड के 2 पदों के लिए दसवीं या बारहवीं और रूम बॉय के 1 पद लिए दसवीं पास होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त उम्मीदवार की आयु 18 से 26 वर्ष होनी चाहिए। इन पदों के लिए पुरुष व महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। जो इच्छुक उम्मीदवार इन पदों से संबंधित योग्यता रखता हो, अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों व रिज्यूम सहित 10 फरवरी को कोटी रिसोर्ट में सुबह 11 बजे पहुंचना सुनिश्चित करे।

ये भी पढ़ें:  शिमला में सभी न्यायालयों में 9 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

उन्होंने बताया कि आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है और जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है वह संबंधित साइट eemis.hp.nic.in पर जा कर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 94186-45246 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More