HomeHimachalSolanराष्ट्रीय स्तर पर नेशनल युवान फैलोशिप- 2025 में हिमाचल प्रदेश ने हासिल...

राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल युवान फैलोशिप- 2025 में हिमाचल प्रदेश ने हासिल किया तीसरा रैंक

नेशनल यूथ प्रोजेक्ट हिमाचल प्रदेश के समन्वयक यशपाल कपूर हिमाचल प्रदेश की ओर से डॉ. एसएन सुब्बारॉव (भाई जी) के जन्मदिन पर 7 फरवरी 2026 को पंजाब के लहरा गागा में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में पंजाब के वित्त मंत्री सरदार हरपाल सिंह चीमा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

सोलन : राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल युवान फैलोशिप- 2025 में हिमाचल प्रदेश ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इसकी घोषणा राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी 2026 को की गई थी। इसमें गुजरात पहले, उड़ीसा दूसरे और हिमाचल प्रदेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। नेशनल यूथ प्रोजेक्ट हिमाचल प्रदेश के समन्वयक यशपाल कपूर हिमाचल प्रदेश की ओर से डॉ. एसएन सुब्बारॉव (भाई जी) के जन्मदिन पर 7 फरवरी 2026 को पंजाब के लहरा गागा में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में पंजाब के वित्त मंत्री सरदार हरपाल सिंह चीमा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

युवान ट्रस्ट (आहिल्यानगर महाराष्ट्र) के फाउंडर व प्रधान संदीप कुसालकर ने देशभर में नेशनल युवान फैलोशिप-2025 दान उत्सव का आयोजन किया। नेशनल यूथ प्रोजेक्ट के तत्वाधान में गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर यह दान उत्सव मनाया गया था। इस कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वाले तीन राज्यों को पहला, दूसरा व तीसरा स्थान दिया गया। इसमें देश के सभी राज्यों के युवाओं ने इस दान उत्सव के माध्यम से समाजसेवा में अपना-अपना योगदान दिया। युवान ट्रस्ट (आहिल्यानगर महाराष्ट्र) की ओर आयोजित दान उत्सव के तहत हिमाचल प्रदेश के नेशनल यूथ प्रोजेक्ट ने सामाजिक दायित्व, पर्यावरण, शिक्षा, स्वच्छता के तहत सोलन जिला के स्कूलों, सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर कार्य किया।

ये भी पढ़ें:  आरडीजी बंद, कर्ज का दबाव… क्या सुक्खू सरकार का चौथा बजट देगा राहत या बढ़ेगी चिंता?

नेशनल यूथ प्रोजेक्ट हिमाचल प्रदेश के समन्वयक यशपाल कपूर ने बताया कि 2 से 8 अक्टूबर, 2025 तक आयोजित युवान फैलोशिप के तहत नेशनल यूथ प्रोजेक्ट हिमाचल के स्वयंसेवियों ने दान उत्सव मनाया। सोलन स्थित देश के एकमात्र मानव मंदिर में लाईलाज बीमारी मस्कूलर डिस्ट्रॉफी से ग्रस्त बच्चों को फूड पैकेट्स बांटे। उनके साथ समय बिताया। साथ ही सोलन की सारथी संस्था के साथ मिलकर सोलन के बाईपास में झुग्गी में रहने वाले लोगों को गर्म वस्त्र वितरित किए। सीनियर सेकंडरी स्कूल भोज आंजी में नशा निवारण के तहत भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अलावा सोलन के सीनियर स्कूल में इको क्लब के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया।

ये भी पढ़ें:  एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर के निर्देश : नगर निगम ऊना क्षेत्र में बरसात से पहले स्वां नदी व नालों की करे सफाई सुनिश्चित
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More