होमHimachalShimlaदर्दनाक: हिमाचल में HRTC इलेक्ट्रिक बस और कार की भीषण टक्कर में...

दर्दनाक: हिमाचल में HRTC इलेक्ट्रिक बस और कार की भीषण टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला पहुंचाया गया।

शिमला : राजधानी शिमला के समीप घंडल में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का आईजीएमसी शिमला के आईसीयू में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर घंडल के समीप बागीपुल से शिमला आ रही एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बस और एक कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:  मां चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालु ने भेंट किया 25 तोले सोने का मुकुट-टीका, मन्नत पूरी होने पर नतमस्तक हुआ परिवार

मृतकों की पहचान दयानंद (57), उनकी पत्नी हेमलता (52) और दयानंद की माता विद्या देवी (75) के रूप में हुई है। हादसे में दयानंद का पुत्र मनीश गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसका आईजीएमसी के आईसीयू में उपचार चल रहा है।

बताया जा रहा है कि कार में सवार परिवार सोलन जिले के अर्की क्षेत्र के फान्जी गांव का रहने वाला था। हादसे की सूचना गांव में पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई है।

फिलहाल, हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:  कसौली में 225 करोड़ की पेयजल व सिंचाई योजनाएं अंतिम चरण में, मुकेश अग्निहोत्री बोले- हजारों लोगों को मिलेगा सीधा लाभ
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More