HomeHimachalSirmaurसिरमौर में दनोई पुल से गुजर रहे हैं तो ध्यान दें, 25...

सिरमौर में दनोई पुल से गुजर रहे हैं तो ध्यान दें, 25 सितंबर को 3 घंटे तक प्रभावित रहेगा यातायात, आदेश जारी

संगड़ाह-रेणुकाजी-नाहन सड़क पर दनोई स्थित बैली ब्रिज (Bailey Bridge) पर मरम्मत एवं रख-रखाव कार्य के चलते 25 सितंबर को निर्धारित समय के दौरान वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

नाहन : संगड़ाह-रेणुकाजी-नाहन सड़क पर दनोई स्थित बैली ब्रिज (Bailey Bridge) के मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते 25 सितंबर को निर्धारित समय के दौरान वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। शुक्रवार को सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर 2:00 से 3:30 बजे तक पुल पर यातायात बाधित रहेगा। यानी दोनों अवधियों में कुल तीन घंटे वाहनों की आवाजाही बंद रखी जाएगी।

इससे पहले 24 सितंबर को भी मरम्मत कार्य के चलते निर्धारित समय में पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। लोक निर्माण विभाग ने पुल पर आवश्यक मरम्मत कार्य पूरा करने के लिए प्रशासन से अनुमति ली है।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संगड़ाह खजान सिंह ने बताया कि पुल पर नट-बोल्ट कसने सहित आवश्यक मरम्मत का काम किया जाना है। इसी के चलते 25 सितंबर को भी निर्धारित समय में वाहनों की आवाजाही बंद रखी जाएगी।

ये भी पढ़ें:  29 जुलाई को होगी राजनीतिक शास्त्र व ड्राइंग टीचर भर्ती परीक्षा, HPRCA ने जारी किया शेड्यूल

2023 में पुराना पुल टूटने के बाद बनाया गया था नया
दनोई में पुल की सुरक्षा को लेकर चिंता इसलिए भी अहम है, क्योंकि 24 अप्रैल 2023 को इसी स्थान पर एक ओवरलोडेड चूना पत्थर से भरे ट्रक के साथ पुराना पुल टूट गया था। इसके बाद यहां नया बैली बनाया गया। स्थानीय स्तर पर इस नए पुल की भार क्षमता करीब 25 टन बताई जा रही है।

वहीं, क्षेत्र की पांच चूना पत्थर खदानों से रोजाना निकलने वाले कई ट्राले और ट्रक 40 टन तक वजन के होने की बात सामने आ रही है। ऐसे में पुल की निर्धारित भार क्षमता और भारी वाहनों के आवागमन के बीच अंतर को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में आवारा कुत्तों के प्रबंधन के लिए जल्द शुरू होगा एनिमल बर्थ कंट्रोल कार्यक्रम, वार्डवार बनेंगे फीडिंग प्वाइंट

संगड़ाह थाना क्षेत्र में खनन से जुड़े वाहनों की ओवरलोडिंग जांच को लेकर भी व्यवस्था पर सवाल हैं। क्षेत्र में खनन विभाग का वैट ब्रिज नहीं होने के कारण वाहनों का वास्तविक वजन मौके पर जांचना मुश्किल है। ऐसे में ओवरलोडेड वाहनों पर कार्रवाई की प्रक्रिया भी प्रभावित होती है।

उधर, जिला दंडाधिकारी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि 25 सितंबर को सुबह 10ः30 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक और दोपहर 2ः00 बजे से 3ः30 बजे तक दनोई पुल पर यातायात की आवाजाही अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगी। पुल पर आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए कुछ वक्त यातायात बाधित रहेगा।

ये भी पढ़ें:  घर के आंगन में आ गिरी थार, 28 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस हादसे की जांच में जुटी
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More