HomeHimachalSirmaurपेटिंग में मयंक और भाषण में तनुजा अव्वल, नाहन में हुआ ये...

पेटिंग में मयंक और भाषण में तनुजा अव्वल, नाहन में हुआ ये आयोजन

नाहन|
नेहरू युवा केंद्र नाहन जिला सिरमौर (भारतीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय) द्वारा जेएनवी इंस्टीट्यूट नाहन में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य विषय स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों और विचारों पर आधारित था.

इसी कड़ी में नेहरू युवा केंद्र की ओर से कार्यक्रम के दौरान पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें 60 से अधिक युवाओं ने भाग लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र सुरेंद्र शर्मा ने की.

उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से प्रेरणा लेने और समाज सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया. इस दौरान भाषण प्रतियोगिता में तनुजा, रवीना और सुमन ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान, जबकि मनोज चौथे स्थान पर रहे. वहीं, पेटिंग प्रतियोगिता में मयंक ने पहला, रौनक ने दूसरा व रितिका ने तीसरा स्थान हासिल किया. इस दौरान प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया.

ये भी पढ़ें:  रामपुर भारापुर स्कूल में चाइल्ड हेल्पलाइन ने बच्चों को बताए उनके अधिकार, सुरक्षा से जुड़े कानून
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More