HomeHimachalMandiबिलासपुर के भजन गायक अभिषेक सोनी के भजनों से भक्तिमय हुआ मंडी

बिलासपुर के भजन गायक अभिषेक सोनी के भजनों से भक्तिमय हुआ मंडी

अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के पावन अवसर पर छोटी काशी मंडी के संकन गार्डन में भजन संध्या आयोजित की गई, जिसमें बिलासपुर के भजन गायक अभिषेक सोनी ने अपनी प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु देर शाम तक भजन सुनने के लिए उपस्थित रहे।

मंडी : अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के पावन अवसर पर छोटी काशी मंडी के संकन गार्डन में भजन संध्या आयोजित की गई, जिसमें बिलासपुर के भजन गायक अभिषेक सोनी ने अपनी प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु देर शाम तक भजन सुनने के लिए उपस्थित रहे।

अभिषेक सोनी ने ‘हर सांस में हो सुमिरन तेरा’, ‘तेरे दर से यही मांगे दुआ’, ‘प्रभु चैन की बजा दे बांसुरी’, ‘शिव कैलाशों के वासी’ और ‘एक राधा एक मीरा दोनों ने श्याम को चाहा’ जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की मधुर स्वर लहरियों से संकन गार्डन परिसर ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा।

ये भी पढ़ें:  बिजनी सब स्टेशन में मरम्मत कार्य के चलते 30 अप्रैल को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

भजन संध्या का शुभारंभ एसपी विनोद कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रारंभ में सुरशंकर म्यूजिकल ग्रुप मंडी के कलाकारों ने गणपति वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की तथा ‘दर्शन दो घनश्याम’ और ‘बम बम भोले’ सहित अन्य भजनों की प्रस्तुति दी। इसके पश्चात अमर म्यूजिकल ग्रुप बगस्याड के कलाकारों ने ‘डूगी डूगी नदिया’, ‘मां मेरी लाडलिये’, ‘फूलां दिया क्यारियां च’, ‘कम बंदेया तेरे मुकणे नहीं’, ‘मै जब भी पुकारूं मां’ और ‘दूडू नचैया जटा हो खलारी हो’ जैसे भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।

भजन संध्या के दौरान श्रद्धालुओं ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु, डीएसपी दिनेश कुमार, उप निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क मंजुला कुमारी, जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  MANDI: सदर उपमंडल में निर्माण, राहत और विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा, SDM ने विभागवार ली रिपोर्ट
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More