होमHimachalUnaहरोली को 3.50 करोड़ का सैनिक भवन, दिल्ली के लिए वोल्वो बस...

हरोली को 3.50 करोड़ का सैनिक भवन, दिल्ली के लिए वोल्वो बस और 14 ई-रिक्शा की सौगात देंगे मुकेश अग्निहोत्री

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 15 नवंबर को दोपहर बाद करीब सवा 12 बजे हरोली में वीर सैनिक सामुदायिक भवन की आधारशिला रखेंगे।

ऊना : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 15 नवंबर को दोपहर बाद करीब सवा 12 बजे हरोली में वीर सैनिक सामुदायिक भवन की आधारशिला रखेंगे।

करीब 3.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन में सैनिकों और पूर्व सैनिकों को बैठकों, कार्यक्रमों और अन्य सामाजिक गतिविधियों के आयोजन के लिए स्थायी स्थान उपलब्ध होगा। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।

उन्होंने बताया कि इससे पहले उपमुख्यमंत्री सुबह 11 बजे हरोली बस स्टैंड से हरोली-नई दिल्ली वोल्वो बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे खंड विकास अधिकारी कार्यालय हरोली से 14 ई-रिक्शा भी रवाना करेंगे।

उपमुख्यमंत्री का कहना है कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों और पूर्व सैनिकों को सिविल जीवन में भी उचित सम्मान और सुविधाएं मिलनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:  चंडीगढ़–मनाली नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, 5 साल की बच्ची समेत दिल्ली के 3 पर्यटकों की गई जान, 3 गंभीर

इसी सोच के साथ रामपुर पुल के समीप विकसित की जा रही न्यू हरोली की परिकल्पना में पूर्व सैनिक भवन को शामिल किया गया है। घालुवाल चौक में भारतीय सेना का टैंक स्थापित करने के पीछे भी यही भावना है, ताकि युवा पीढ़ी देश की रक्षा में सैनिकों के योगदान से प्रेरणा ले सके।

वहीं, हरोली से नई दिल्ली के लिए वोल्वो बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को दिल्ली आने-जाने की बेहतर सुविधा मिलेगी। ई-रिक्शा के संचालन से स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार को बढ़ावा मिलने के साथ पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान, तापमान में आएगी गिरावट
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More