होमCrimeपानी की पाइप को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट,...

पानी की पाइप को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट, कुल्हाड़ी से हमले के आरोप, तीन लोग घायल

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना से जुड़े तथ्यों के साथ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

बद्दी : पुलिस थाना मानपुरा के तहत बनवीरपुर गांव में जमीन पर बाड़ लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया।

आरोप है कि कहासुनी के बाद एक पक्ष ने कुल्हाड़ी से हमला कर एक ही परिवार के तीन सदस्यों को घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है।

पुलिस को दी शिकायत में हाकम पुत्र मानसू राम निवासी बनवीरपुर ने बताया कि 13 नवंबर को गांव का ही जोगिंद्र अपने पिता के साथ उसकी दुकान के समीप जमीन पर लकड़ी की बलियां गाड़कर बाड़ लगा रहा था। इसी दौरान घर से निकलने वाले पानी के पाइप को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

ये भी पढ़ें:  चिंतपूर्णी में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, चालक फरार, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार, विवाद बढ़ने पर जोगिंद्र ने अपने बेटे और पिता के साथ मिलकर उस पर, उसके बेटे भाग सिंह और बहू सुषमा देवी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस घटना में तीनों को चोटें आईं।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शिकायत और तीनों घायलों की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर थाना मानपुरा में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना से जुड़े तथ्यों के साथ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

ये भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग: सिरमौर में माइनिंग साइट पर पहाड़ दरका, 3 लोगों के दबने की आशंका; 2 गाड़ियां क्षतिग्रस्त, बारिश के चलते रेस्क्यू रोका
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More