Home Himachal Sirmaur रेणुकाजी बांध परियोजना : जारी हुई द्वितीय चरण के प्रभावित गृहविहीन परिवारों...

रेणुकाजी बांध परियोजना : जारी हुई द्वितीय चरण के प्रभावित गृहविहीन परिवारों की सूची

आम जनता की सुविधा के लिए ये सूचियां संबंधित पटवार वृत्त ददाहू और पंचायत कार्यालय पनार में भी 13 फरवरी से 28 फरवरी, 2026 तक अवलोकनार्थ उपलब्ध रहेंगी। इस अवधि में कोई भी संबंधित व्यक्ति जिसकी भूमि या घर इस परियोजना हेतु अधिग्रहित हुआ है और जिसका नाम सूची में शामिल नहीं है अथवा गलत रूप से शामिल किया गया है, वह अपना दावा या आक्षेप लिखित रूप में प्रस्तुत कर सकता है।

0

नाहन : रेणुकाजी बांध परियोजना ददाहू के द्वितीय चरण में मुख्य परियोजना प्रभावित गृहविहीन परिवारों की विस्तृत सूचियां जारी कर दी गई हैं। डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने सार्वजनिक सूचना जारी कर बताया कि इन सूचियों को जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट https://hpsirmaur.nic.in पर अवलोकन के लिए उपलब्ध कराया गया है, ताकि संबंधित परिवार अपनी स्थिति की पुष्टि कर सकें।

उन्होंने बताया कि आम जनता की सुविधा के लिए ये सूचियां संबंधित पटवार वृत्त ददाहू और पंचायत कार्यालय पनार में भी 13 फरवरी से 28 फरवरी, 2026 तक अवलोकनार्थ उपलब्ध रहेंगी। इस अवधि में कोई भी संबंधित व्यक्ति जिसकी भूमि या घर इस परियोजना हेतु अधिग्रहित हुआ है और जिसका नाम सूची में शामिल नहीं है अथवा गलत रूप से शामिल किया गया है, वह अपना दावा या आक्षेप लिखित रूप में प्रस्तुत कर सकता है।

ये भी पढ़ें:  नशा बेचने की फिराक में थे ये शख्स, पुलिस ने नाकेबंदी कर चिट्टे के साथ दबोचे, कार भी जब्त

डीसी ने स्पष्ट किया कि दावा या आक्षेप रेणुकाजी बांध परियोजना कार्यालय ददाहू जिला सिरमौर और तहसीलदार ददाहू के कार्यालय में 13 फरवरी से 28 फरवरी, 2026 तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक व्यक्तिगत रूप से या पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाले दावे या आक्षेप स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  हजारों छात्रों को स्नातक डिग्री पूरी करने का मौका, HPU ने 'गोल्डन चांस' देकर दी बड़ी राहत