Home Crime कमरे में दबिश देकर नशे के साथ पकड़ा ये युवक, चिट्टा समेत...

कमरे में दबिश देकर नशे के साथ पकड़ा ये युवक, चिट्टा समेत सिरिंज और नकदी भी बरामद

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से 4 आपराधिक केस दर्ज हैं। इनमें दो मामले चिट्टा तस्करी के हैं, जिनमें कुल 7.47 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था, जबकि दो मामले चोरी के हैं।

0

धर्मपुर : जिला सोलन के पुलिस थाना धर्मपुर की टीम ने ओल्ड आईटीआई के समीप एक मकान के कमरे में दबिश देकर एक युवक को चिट्टा, सिरिंज, इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन और नकदी सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत केस दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी नशा तस्करी और चोरी के मामलों में संलिप्त रहा है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने ओल्ड आईटीआई क्षेत्र में एक मकान के कमरे में दबिश देकर ये कार्रवाई अमल में लाई। कमरे में रह रहे युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक ग्राम चिट्टा (हेरोइन), 14 सिरिंज, एक इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन और 2540 रुपये बरामद किए गए। बरामदगी के बाद पुलिस ने मौके पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें:  सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला: सीधे निर्माता कंपनियों से होगी दवाओं की खरीद, असेंशियल ड्रग्स लिस्ट तैयार करने के निर्देश

गिरफ्तार युवक की पहचान पारस मेहता (24) निवासी गांव ओल्ड आईटीआई धर्मपुर, तहसील कसौली, जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से 4 आपराधिक केस दर्ज हैं। इनमें दो मामले चिट्टा तस्करी के हैं, जिनमें कुल 7.47 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था, जबकि दो मामले चोरी के हैं। चोरी के मामलों में गीजर, कंप्यूटर, गैस सिलेंडर और बिजली का सामान चोरी करने के आरोप शामिल हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  विश्व रेबीज दिवस : कुत्ता काट ले तो तुरंत करें ये काम, 90 फीसदी तक कम हो जाएगा वायरस लोड़