HomeHimachalShimlaसचिवालय में सीएम सुखविंद्र सुक्खू की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आज, आरडीजी...

सचिवालय में सीएम सुखविंद्र सुक्खू की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आज, आरडीजी पर होगी चर्चा

16वें वित्त आयोग की सिफारिशों के बाद केंद्र सरकार ने हिमाचल को मिलने वाली रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट बंद कर दी है, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ा है और वित्तीय संतुलन प्रभावित हुआ है। इसी स्थिति पर चर्चा करते हुए राज्य सरकार सभी दलों से सुझाव लेने के बाद आगे की कार्ययोजना तय करेगी।

शिमला : हिमाचल को मिलने वाली आरडीजी (रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट) बंद होने के बाद उत्पन्न आर्थिक हालात पर मंथन के लिए राज्य सरकार ने 13 फरवरी को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में सचिवालय में होने वाली इस बैठक में सभी राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया है, ताकि राज्य की वित्तीय स्थिति से निपटने के लिए सामूहिक रणनीति तय की जा सके।

बता दें कि 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों के बाद केंद्र सरकार ने हिमाचल को मिलने वाली रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट बंद कर दी है, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ा है और वित्तीय संतुलन प्रभावित हुआ है। इसी स्थिति पर चर्चा करते हुए राज्य सरकार सभी दलों से सुझाव लेने के बाद आगे की कार्ययोजना तय करेगी।

ये भी पढ़ें:  फैक्टरी से गार्डर उड़ाने वाले पकड़े गए: बद्दी पुलिस ने 3 आरोपी दबोचे, चोरी का लोहा और पिकअप गाड़ी बरामद

बैठक में राजनीतिक दलों से आग्रह किया गया है कि वे राज्यहित को ध्यान में रखते हुए अपने विचार रखें। मुख्यमंत्री ने यह भी प्रस्ताव दिया है कि यदि भाजपा के नेता सहमत हों तो वे उनके साथ दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री से मुलाकात करने को तैयार हैं, क्योंकि राज्य सरकार का मानना है कि इस मुद्दे का समाधान केंद्र स्तर पर बातचीत से ही संभव होगा।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में मनरेगा व निर्माण मजदूरों को 2 वर्ष से नहीं मिल रहे वित्तीय लाभ : सीटू
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More