HomeEmploymentइन पदों के लिए निकली वैकेंसी, कैंपस इंटरव्यू से होगा चयन, पात्रता...

इन पदों के लिए निकली वैकेंसी, कैंपस इंटरव्यू से होगा चयन, पात्रता रखने वाले पहुंचें यहां

नाहन|
क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला में 16 जनवरी को डेवल्पमेंट मैनेजर के पदों के लिए साक्षात्कार निर्धारित किए गए हैं. क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी सीमा गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि एसबीआई लाइफ इन्शोरेंस में 4 डेवल्पमेंट मैनेजर और ग्रेजुएट सेल ट्रैनी के 2 पदों पर 16 जनवरी को सुबह 11ः00 बजे क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, यूएस क्लब शिमला में कैंपस साक्षात्कार होंगे.

उन्होंने बताया कि ग्रेजुएट सेल ट्रैनी के पद के लिए अनिवार्य योग्यता एमबीए होना जरूरी है. वहीं, डेवल्पमेंट मैनेजर पद के लिए एक्स सर्विसमैन योग्यता रखी गई है. 21 से 55 साल की आयु तक के व्यक्ति साक्षात्कार में हिस्सा ले सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों के लिए संबधित योग्यता रखते हो, वे आवेदन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:  अस्पताल का औचक निरीक्षण… और फिर सीधे निर्देश! DC अपूर्व देवगन ने क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में पकड़ी खामियां

इच्छुक आवेदनकर्ता का नाम रोजगार कार्यालय में आनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है, जिसका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है, वे आवेदक संबधित साइट पर जाकर घर बैठे आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ ही उन्हें सूचित किया जाता है कि अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों व रिज्यूम सहित निर्धारित स्थान पर पहुंचें.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More