HomeHimachalHamirpur90 पदों पर नौकरियां देंगीं 3 कंपनियां, 7 अगस्त को लगेगा लघु...

90 पदों पर नौकरियां देंगीं 3 कंपनियां, 7 अगस्त को लगेगा लघु रोजगार मेला, 24 हजार तक मिलेगा वेतन

जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में 7 अगस्त को लघु रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें 90 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे।

हमीरपुर : जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में 7 अगस्त को लघु रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें 90 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस लघु रोजगार मेले में एसआईएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों के लिए साक्षात्कार लेगी। इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 54 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को 18,000 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।

ये भी पढ़ें:  अब मोबाइल ऐप के माध्यम से ही मिलेगी खाद, 26 अगस्त से आरंभ हो रही नई डिजिटल व्यवस्था

उन्होंने बताया कि कंपीटेंट ऑटोमोबाइल कंपनी लिमिटेड हमीरपुर भी फील्ड अफसर और सेल्स एग्जीक्यूटिव के 6-6 पदों को भरने के लिए 25 से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवारों के साक्षात्कार लेगी। अभ्यर्थी स्नातक या डिप्लोमाधारक या किसी भी ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक होना चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 13,500 रुपये या उसकी क्षमता के आधार पर मासिक वेतन दिया जाएगा।

लघु रोजगार मेले में हमीरपुर की एक और कंपनी न्यू एनजी ऑटो प्राइवेट लिमिटेड भी फील्ड अफसर और सेल्स एग्जीक्यूटिव के 4-4 पदों को भरने के लिए 22 से 45 वर्ष तक के पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के साक्षात्कार लेगी। इनके लिए दसवीं, बारहवीं और स्नातक उम्मीदवार पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 13 हजार से 15 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  इनर व्हील क्लब की बहनों ने मीडिया कर्मियों को बांधी राखी, तोहफे में मांगा नाहन की समस्याओं के समाधान का वादा VIDEO

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा इन पदों के लिए योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  आंगनबाड़ी केंद्र सुक्काकून में आंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिए 22 अगस्त तक करें आवेदन

Latest Articles

Explore More