HomeHimachalHIMACHAL: 1.24 लाख लोग बनवा चुके हिम बस कार्ड, महिलाओं की भागीदारी...

HIMACHAL: 1.24 लाख लोग बनवा चुके हिम बस कार्ड, महिलाओं की भागीदारी अधिक

उल्लेखनीय है कि निगम की बसों में महिलाओं को 50 प्रतिशत छूट और पात्र श्रेणियों को निःशुल्क यात्रा सुविधा का लाभ लेने के लिए हिम बस कार्ड अनिवार्य होगा। कार्ड नहीं होने की स्थिति में यात्रियों को निर्धारित किराया ही चुकाना पड़ेगा।

शिमला : HRTC की बसों में रियायती और निःशुल्क यात्रा सुविधा का लाभ लेने के लिए अब तक 1.24 लाख लोग हिम बस कार्ड बनवा चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार कार्ड धारकों में महिलाओं की संख्या सबसे अधिक है और अब तक 82 हजार महिलाएं अपना कार्ड बनवा चुकी हैं। पहले हिम बस कार्ड के लिए केवल एचआरटीसी को ही आवेदन करना पड़ता था, जिससे निगम कार्यालयों में भारी भीड़ और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसके बाद आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाते हुए लोकमित्र केंद्रों के माध्यम से भी कार्ड बनाने की सुविधा शुरू की गई।

ये भी पढ़ें:  नशे के खिलाफ सिरमौर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, अब 8.9 ग्राम चिट्टे के साथ ये महिला गिरफ्तार

इस व्यवस्था के लागू होने के बाद खासकर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं ने बड़ी संख्या में आवेदन किए और ये संख्या बढ़कर 1.24 लाख तक पहुंच गई। एचआरटीसी द्वारा कार्ड बनाने के लिए पहले 237 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया था, जबकि लोकमित्र केंद्रों के माध्यम से आवेदन करने पर 25 रुपये शुल्क लिया जा रहा है। हालांकि, कार्ड की प्रिंटिंग का कार्य अभी भी एचआरटीसी द्वारा ही किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि निगम की बसों में महिलाओं को 50 प्रतिशत छूट और पात्र श्रेणियों को निःशुल्क यात्रा सुविधा का लाभ लेने के लिए हिम बस कार्ड अनिवार्य होगा। कार्ड नहीं होने की स्थिति में यात्रियों को निर्धारित किराया ही चुकाना पड़ेगा। कार्ड बनाने की अंतिम तिथि पहले 31 जनवरी तय की गई थी, लेकिन योजना के पूर्ण रूप से लागू न होने के कारण फरवरी माह में भी आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। निगम प्रबंधन के अनुसार पात्र लोग आगामी दिनों में भी अपना हिम बस कार्ड बनवा सकते हैं और योजना लागू होने के बाद केवल कार्डधारकों को ही रियायती और मुफ्त यात्रा का लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें:  बिरोजा फैक्टरी के समीप चिट्टे के साथ पकड़े गए ये 3 युवक, एसआईयू ने दिया कार्रवाई को अंजाम
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More