HomeHimachalSirmaurबड़ी उपलब्धि : सिरमौर की बेटी IIT रूड़की में आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग...

बड़ी उपलब्धि : सिरमौर की बेटी IIT रूड़की में आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग में करेगी PHD

हिमांशु हिमाचल प्रदेश से पहली बेटी होंगी जो आईआईटी रूड़की में आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग में पीएचडी करेगी...

राजगढ़ : जिला सिरमौर के दूरदराज इलाके की बेटी आईआईटी (IIT) रूड़की से आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग में पीएचडी (PHD) करेंगी। देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रूड़की के लिए उनका चयन होने से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। हालांकि स्पष्ट नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि हिमांशु हिमाचल प्रदेश से पहली बेटी होंगी जो आईआईटी रूड़की में आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग में पीएचडी करेगी।

हाल ही में राष्ट्रीय स्तर की गेट परीक्षा उतीर्ण करने के उपरांत सिरमौर की होनहार बेटी हिमांशु ने भारत के शीर्ष आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग संस्थान योजना और वास्तुकला विद्यालय दिल्ली (एसपीए दिल्ली) से अर्बन डिजाइन में मास्टर डिग्री हासिल की है।

ये भी पढ़ें:  रेणुकाजी बांध परियोजना: मांगें पूरी न होने तक डूब क्षेत्र में टेस्टिंग नहीं होने देंगे विस्थापित, HPPCL को सौंपा ज्ञापन

हिमांशु ने शंकर विद्या निकेतन स्कूल राजगढ़ से पांचवी कक्षा उतीर्ण की। इसके बाद उनका चयन नवोदय विद्यालय नाहन के लिए हुआ, जहां उन्होंने 12वीं कक्षा नाॅन मेडिकल में उतीर्ण की। वर्ष 2018 में नेशनल एप्टीचयूड टेस्ट फाॅर आर्किटेक्चर (एनएटीए) की परीक्षा उतीर्ण की और राजकीय यांत्रिकी महाविद्यालय नगरोटा कांगड़ा से आर्किटेक्चर में स्नातक की उपाधि प्रथम श्रेणी में हासिल की। प्रदेश के तकनीकी विश्वविद्यालय (एनआईटी) हमीरपुर में हिमांशु को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने गोल्ड मेडल देकर विभूषित किया था।

बता दें कि हिमांशु मूलतः राजगढ़ के दूरदराज गांव कुड़िया कड़ंग से संबंध रखती हैं। उनके पिता प्रेम चंद चौहान राजकीय हाई स्कूल दून देवरिया में बतौर हेडमास्टर और माता सरला चैहान केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला पबियाना में बतौर सीएचटी के पद पर कार्यरत हैं। उनकी हिमांशु के अलावा 2 और बेटियां हिमानी चौहान और कृति चौहान हैं।

ये भी पढ़ें:  चिट्टा मामले में गिरफ्तार हरिपुरधार CHC का डॉक्टर भेजा जेल, दो युवकों को हरियाणा भेजकर मंगवाया था नशा

हिमांशु और हिमानी दोनों जुड़वां बेटियां हैं। हिमानी ने खालसा काॅलेज चंडीगढ़ से जूलाॅजी में मास्टर डिग्री की है। जबकि, सबसे छोटी बेटी कृति चौहान दिल्ली विश्वविद्यालय से गणित में मास्टर डिग्री कर रही हैं।

हिमांशु ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरूजनों को दिया है। पिता प्रेमचंद चौहान ने बताया कि उनके लिए तीनों बेटियां अनमोल रत्न  हैं, जिनकी काबिलियत पर वह गर्व महसूस करते हैं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More