Home Himachal Sirmaur संस्कृत महाविद्यालय नाहन में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष व्याख्यान, विशेषज्ञों ने दिए...

संस्कृत महाविद्यालय नाहन में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष व्याख्यान, विशेषज्ञों ने दिए व्यावहारिक सूत्र

अपने संबोधन में डॉ. सुरभि सूद ने कहा कि वर्तमान समय में तनाव, चिंता, परीक्षा का दबाव, पारिवारिक परिस्थितियां और सामाजिक अपेक्षाएं युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि मानसिक परेशानी लंबे समय तक बनी रहने पर उसे नजरअंदाज न करें

0

नाहन : गोरखनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन में Women Development Cell (WDC) के तत्वाधान में मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया, जिसमें डॉ. वाई.एस. परमार मेडिकल कॉलेज की क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. सुरभि सूद ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए समय पर विशेषज्ञ से परामर्श लेने का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत WDC की संयोजिका डॉ. विनिता पाल ने अतिथियों के स्वागत से की। उन्होंने बताया कि डॉ. सुमिता शर्मा और प्रोफेसर नरेंद्र तोमर के सहयोग से महाविद्यालय में समय-समय पर शैक्षणिक और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। WDC द्वारा करिअर काउंसलिंग, परामर्श सत्र और विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं के व्यक्तित्व विकास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस दौरान WDC छात्रा इकाई की अध्यक्ष इशिका शर्मा, उपाध्यक्ष सुमन, महासचिव अंशिता और मीडिया सचिव रितिका शर्मा को डॉ. सुरभि सूद ने बैज पहनाकर सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें:  चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पलटी वोल्वो बस, कई पर्यटकों को आईं चोटें, 2 की हालत गंभीर

अपने संबोधन में डॉ. सुरभि सूद ने कहा कि वर्तमान समय में तनाव, चिंता, परीक्षा का दबाव, पारिवारिक परिस्थितियां और सामाजिक अपेक्षाएं युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि मानसिक परेशानी लंबे समय तक बनी रहने पर उसे नजरअंदाज न करें और बिना झिझक विशेषज्ञ या परामर्शदाता की मदद लें, क्योंकि समय पर मार्गदर्शन मिलने से समस्याओं से बाहर निकलकर स्वस्थ और सफल जीवन जिया जा सकता है।

महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. ज्ञानेश्वर शर्मा ने WDC की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित होने चाहिए, ताकि विद्यार्थियों विशेषकर छात्राओं के सर्वांगीण विकास को और सशक्त बनाया जा सके।

ये भी पढ़ें:  सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंचे घर-घर : बटालियन ने धौलाकुआं में चलाया जागरूकता अभियान

इस अवसर पर डॉ. गिरिराज शर्मा, डॉ. सोमदत्त शर्मा, प्रोफेसर नीरजा तोमर, डॉ. सुमिता शर्मा, प्रोफेसर तारा चंद, प्रोफेसर नरेंद्र तोमर और शशि पाल सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को विद्यार्थियों ने ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया। अंत में छात्रा अध्यक्ष इशिका शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।