HomeAccidentचंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पलटी वोल्वो बस, कई पर्यटकों को आईं चोटें,...

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पलटी वोल्वो बस, कई पर्यटकों को आईं चोटें, 2 की हालत गंभीर

मंडी : नेशनल हाईवे पर एक वोल्वो बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई पर्यटकों को चोटें आईं हैं. इनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में 35 से 38 यात्री सवार थे. हादसा रविवार तड़के 4 बजे के आसपास हुआ.

जानकारी के अनुसार दिल्ली से कसोल जा रही पर्यटकों से भरी ये बस मंडी से पंडोह के बीच चार मील के पास सड़क पर पलट गई. गनीमत ये रही कि बस सड़क पर पलटने के बाद बाहर नहीं गिरी.

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को तुरंत मंडी के जोनल अस्पताल ले जाया गया.

ये भी पढ़ें:  हिमालयी पर्यावरण पर नाहन में हुआ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, 400 शोध पत्र और 11 तकनीकी सत्रों के साथ बना ऐतिहासिक शैक्षणिक मंच

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार 6 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है. गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. बाकी यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई.

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि बस की गति अधिक थी, जिससे ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस सड़क से फिसलकर पलट गई. उधर, पुलिस हादसे की जांच में जुटी है.

ये भी पढ़ें:  स्विफ्ट कार में हो रही थी चिट्टे की तस्करी, पुलिस ने धर दबोचे 2 युवक
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More