HomeHimachalBilaspur22 फरवरी को बिलासपुर व आसपास के इन क्षेत्रों में पूर्ण रूप...

22 फरवरी को बिलासपुर व आसपास के इन क्षेत्रों में पूर्ण रूप से बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

22 फरवरी को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र जबली में 33 केवी यार्ड और 11 केवी यार्ड का जरुरी रखरखाव व आवश्यक मरम्मत के चलते बिलासपुर में विद्युत आपूर्ति पूर्ण रुप से बाधित रहेगी।

बिलासपुर : अधिशाषी अभियंता विद्युत उप मंडल-3 ई. दिनेश कौंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 फरवरी को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र जबली में 33 केवी यार्ड और 11 केवी यार्ड का जरुरी रखरखाव व आवश्यक मरम्मत के चलते बिलासपुर में विद्युत आपूर्ति पूर्ण रुप से बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि 22 फरवरी को पूरे बिलासपुर शहर, नम्होल, एम्स अस्पताल, जुखाला, ऋषिकेश और इसके आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूर्ण रुप से बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि शटडाउन मौसम पर निर्भर रहेगा। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

ये भी पढ़ें:  'सिलेंडर है… पर नहीं मिलेगा!' गांवों में 45 दिन का नियम बना बड़ी मुसीबत, स्टॉक होते हुए भी जूझ रहे लोग
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More