होमHimachalहिमाचल में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश...

हिमाचल में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान, तापमान में आएगी गिरावट

नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 12 और 13 नवंबर को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट और ठंड बढ़ सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, मंगलवार रात से नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।

इसके चलते मंगलवार को कांगड़ा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें:  मौसम फिर बदलेगा तेवर! अगले 48 घंटे हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, कहां बरसेंगे बादल... जानें पूरा अपडेट

12 नवंबर को चार जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग ने गुरुवार, 12 नवंबर को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में एक-दो स्थानों पर बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

इसके अलावा हमीरपुर, मंडी और शिमला में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

13 नवंबर को पांच जिलों में येलो अलर्ट
शुक्रवार, 13 नवंबर को मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिले में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली कड़कने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें:  नावणी पंचायत को विधायक सोलंकी ने दी लाखों की सौगात, दुर्गा अष्टमी मेले का किया विधिवत समापन

मौसम में इस बदलाव के चलते प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। वहीं, बारिश और बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट आ सकती है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More