HomeHimachalSolanयातायात नियम तोड़ने वालों पर बद्दी पुलिस की सख्ती, काटे 344 चालान

यातायात नियम तोड़ने वालों पर बद्दी पुलिस की सख्ती, काटे 344 चालान

सड़क सुरक्षा को लेकर बद्दी पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की।

बीबीएन : सड़क सुरक्षा को लेकर बद्दी पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान खतरनाक और लापरवाही से वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट और अन्य उल्लंघनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत 344 चालान काटे गए।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने वाहन चालकों से भी अपील की कि वे यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें।

ये भी पढ़ें:  युवाओं के लिए रोजगार का मौका : संगड़ाह, सराहां और नाहन में 160 पदों पर होगी भर्ती, क्लिक पर पूरी डिटेल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More