बद्दी : IEC University में नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए 26 नवंबर को फ्रेशर पार्टी ‘JASHN-E-AAGAZ 2026’ का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय परिसर में शाम 4 बजे से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में विधायक राम कुमार चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी इस शाम में गायक हरप्रीत देओल भी अपनी प्रस्तुति देंगे।
कार्यक्रम को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजन का उद्देश्य नए विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय परिवार में स्वागत करने के साथ उन्हें पढ़ाई के अलावा सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है।
फ्रेशर पार्टी के दौरान विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए विभिन्न मंच उपलब्ध करवाए जाएंगे। संगीत, नृत्य और मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियां कार्यक्रम को खास बनाएंगी। लोकप्रिय गायक हरप्रीत देओल की संगीतमय प्रस्तुति भी विद्यार्थियों के लिए विशेष आकर्षण रहेगी।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अशोक पुरी ने कहा कि फ्रेशर पार्टी नए विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय के साथ जुड़ने और अपनी शैक्षणिक यात्रा की नई शुरुआत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। विश्वविद्यालय का प्रयास है कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ व्यक्तित्व विकास और प्रतिभा निखारने के लिए भी बेहतर मंच मिले।
रजिस्ट्रार डॉ. प्रह्लाद गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों और आयोजन टीम की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों के बीच आपसी सहयोग, संवाद और सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा देते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
- ये भी पढ़ें : माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने का मौका, 26 और 27 को होंगे ऑडिशन
- ये भी पढ़ें : निवेश विधेयक पास होने से हिमाचल के उद्योग जगत को जगी बड़ी उम्मीद, रूपेंद्र ठाकुर बोले- अब औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार





