सोलन : जिला पुलिस की SIU टीम ने सोलन के सुबाथू रोड पर एक मकान में दबिश देकर चार युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ ND&PS एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 23 नवंबर को SIU टीम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मकान के एक कमरे में दबिश दी गई। यहां रह रहे चार युवकों के कब्जे से 6.19 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
आरोपी युवकों की पहचान करण (19) निवासी डूगा मोड, सुबाथू रोड सोलन, अमन परिहार (25) निवासी जाबल जमरोट, जिला सोलन, अंशुल गुरंग (27) निवासी लाडेरा, तहसील भटियात जिला चंबा और विशाल (21) निवासी उदय विहार कॉलोनी, सपरून सोलन के रूप में हुई है।
पुलिस ने चारों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पुलिस थाना सदर सोलन में ND&PS एक्ट की धारा 21 और 29 में मामला दर्ज किया है।
एसपी सोलन टी एसडी वर्मा ने बताया कि मामले की जांच के दौरान आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। चारों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।
- ये भी पढ़ें : शिलाई हत्याकांड मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई, नाहन की महिला समेत दो और आरोपी गिरफ्तार
- ये भी पढ़ें : भुंतर एयरपोर्ट पर हवाई हमले का सायरन बजते ही सक्रिय हुईं आपातकालीन टीमें, DDMA कुल्लू ने परखी तैयारियां





