HomeHimachalKulluकुल्लू पहुंचे राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष एसपी कतीयाल, तीन दिन योजनाओं...

कुल्लू पहुंचे राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष एसपी कतीयाल, तीन दिन योजनाओं की करेंगे समीक्षा

दौरे का उद्देश्य लाभार्थियों तक योजनाओं की पहुंच, वितरण व्यवस्था और व्यवस्थागत पहलुओं की समीक्षा करना है।

कुल्लू : राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष एसपी कतीयाल अपने तीन दिवसीय दौरे पर रविवार को कुल्लू पहुंचे। परिधि गृह में उनके आगमन पर स्वागत किया गया, जहां लाइजनिंग अधिकारी अनिल शर्मा ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।

अध्यक्ष 23 से 25 फरवरी 2026 तक कुल्लू जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) 2013 के तहत केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी और मूल्यांकन करेंगे। दौरे का उद्देश्य लाभार्थियों तक योजनाओं की पहुंच, वितरण व्यवस्था और व्यवस्थागत पहलुओं की समीक्षा करना है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी के साथ बारिश, शिमला में सीजन की पहली बर्फबारी, शीतलहर का प्रकोप
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More