होमHimachalSirmaurनिवेश विधेयक पास होने से हिमाचल के उद्योग जगत को जगी बड़ी...

निवेश विधेयक पास होने से हिमाचल के उद्योग जगत को जगी बड़ी उम्मीद, रूपेंद्र ठाकुर बोले- अब औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार

चैंबर ने इस विधेयक को विधानसभा में पारित करवाने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के प्रयासों की सराहना की।

कालाअंब : हिमाचल प्रदेश में उद्योगों के विस्तार और नए निवेश की राह आसान होने की उम्मीद के बीच हिमाचल प्रदेश निवेश प्रोत्साहन विधेयक, 2026 को विधानसभा में पारित किए जाने का कालाअंब के उद्योग जगत ने स्वागत किया है।

कालाअंब चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का मानना है कि यह विधेयक प्रदेश में औद्योगिक विकास की दिशा बदलने में अहम भूमिका निभा सकता है।

चैंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव (संगठन) रूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि विधेयक पारित होना प्रदेश सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके तहत उद्योगों के लिए अधिक अनुकूल और निवेशक हितैषी माहौल तैयार करने की कोशिश की जा रही है। इससे मौजूदा उद्योगों को प्रोत्साहन मिलने के साथ प्रदेश में नए निवेशकों को भी आगे आने का भरोसा मिलेगा।

ये भी पढ़ें:  लघु उद्योग भारती की बैठक में उठे उद्योग जगत के बड़े मुद्दे, रोजगार ब्यूरो शुरू करने का फैसला

उन्होंने उम्मीद जताई कि इस पहल से प्रदेश में निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी, नए उद्योग स्थापित होंगे और युवाओं के लिए रोजगार के अधिक अवसर पैदा होंगे। इसके साथ ही राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और हिमाचल प्रदेश औद्योगिक निवेश के एक पसंदीदा गंतव्य के रूप में उभर सकेगा।

चैंबर ने इस विधेयक को विधानसभा में पारित करवाने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के प्रयासों की सराहना की।

संगठन का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही प्रक्रियागत जटिलताओं को कम करने, निवेश को सुविधाजनक बनाने और उद्योग समुदाय की चिंताओं को दूर करने में इस विधेयक के प्रावधान महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  बढ़ोल से नाहन आ रही थी HRTC की बस, अचानक बाहर निकल गए पिछले टायर... फिर

कालाअंब चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने स्पष्ट किया कि संगठन प्रदेश सरकार के साथ मिलकर औद्योगिक विकास को आगे बढ़ाने के लिए काम करने को प्रतिबद्ध है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More