HomeHimachalKangraबच्चा गोद दिलाने वाले गिरोह पर हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6...

बच्चा गोद दिलाने वाले गिरोह पर हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 और दबोचे, अब तक 9 गिरफ्तार

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह कथित तौर पर निसंतान दंपतियों से संपर्क कर उन्हें बच्चा गोद दिलाने का झांसा देता था। मुख्य आरोपी दीपक लोगों को अपने जाल में फंसाता था, जबकि जालंधर और बटाला की महिलाएं नेटवर्क के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाती थीं।

कांगड़ा : अवैध तरीके से बच्चा गोद दिलाने वाले गिरोह पर हिमाचल प्रदेश पुलिस ने शिकंजा कसते हुए छह और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पंजाब के अलग-अलग जिलों में दबिश देकर पकड़े गए इन आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई के साथ अब तक इस मामले में कुल नौ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और पुलिस ने आगे और गिरफ्तारियों के संकेत दिए हैं।

पुलिस थाना प्रभारी संजय शर्मा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में पांच महिलाओं और एक पुरुष को पकड़ा गया है, जिनमें एक दंपती भी शामिल है। सभी आरोपी पंजाब के विभिन्न जिलों से संबंध रखते हैं, जिससे गिरोह के बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पहले गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर लगातार छापेमारी कर रही है।

ये भी पढ़ें:  आंगनबाड़ी यूनियन ने पांवटा साहिब में SDM के माध्यम से पीएम और सीएम को भेजे मांग-पत्र, ये हैं मुख्य डिमांड्स

गिरफ्तार आरोपियों में कुलविंद्र कौर उर्फ राजू (टुटकलां, नकोदर, जालंधर), नीलम सिंह और उसकी पत्नी रिंपी (भंगी नगर, बठिंडा), किरण उर्फ काली (मूल निवासी कालेवाल, सिरसा-हाल निवासी मानसा), जसमेल कौर उर्फ भोलो (उधम सिंह नगर, बठिंडा) और करमजीत कौर उर्फ काले (कच्चा धोबीयाना, बठिंडा) शामिल हैं। इससे पहले अनीता उर्फ आशा (जालंधर), रितु (बटाला) और दीपक (पुराना कांगड़ा) को गिरफ्तार किया गया था, जो फिलहाल पुलिस रिमांड पर हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह कथित तौर पर निसंतान दंपतियों से संपर्क कर उन्हें बच्चा गोद दिलाने का झांसा देता था। मुख्य आरोपी दीपक लोगों को अपने जाल में फंसाता था, जबकि जालंधर और बटाला की महिलाएं नेटवर्क के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाती थीं। पुलिस आरोपियों के कॉल डिटेल, संदिग्ध वित्तीय लेनदेन और दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  एसडीआरएफ को राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई

एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More