होमPoliticsभाजपा मंडल संगड़ाह की नई कार्यकारिणी का गठन, जानिए किसे कौन सी...

भाजपा मंडल संगड़ाह की नई कार्यकारिणी का गठन, जानिए किसे कौन सी मिली जिम्मेदारी

राजगढ़/संगड़ाह : भाजपा मंडल संगड़ाह की कार्यकारिणी का गठन हो गया है. मंडल अध्यक्ष बलबीर ठाकुर ने बताया कि नई कार्यकारिणी में सुनीता ठाकुर, राजेंद्र राणा, जगत शर्मा और अनिल कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया है. जबकि, सुंदर शर्मा और सतीश ठाकुर को मंडल महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

बलबीर ठाकुर ने बताया कि प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व के अनुमोदन के बाद गठित मंडल की कार्यकारिणी में सुशील शर्मा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. रणवीर सिंह, सरिता देवी लेखराम, मलको देवी और चेत सिंह को मंडल सचिव बनाया गया है. इसके साथ ही बलवीर सिंह को मीडिया प्रभारी, रमेश राणा को मंडल प्रवक्ता और इंदिरा शर्मा को कार्यालय सचिव बनाया गया है.

ये भी पढ़ें:  LIC में 200 पदों पर निकली भर्ती, 26 अगस्त को होंगे कैंपस इंटरव्यू; 10वीं पास से ग्रेजुएट तक को मौका

गोविंद चंद्र को फिर से आईआईटी संयोजक और धर्म सिंह को सहसंयोजक और जयप्रकाश को सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है. उन्होंने बताया कि श्याम राणा को सोशल मीडिया सह संयोजक मनोनीत किया गया है.

मंडल अध्यक्ष ने बताया कि गुमान सिंह, रेखा देवी, शारदा देवी, श्यामा ठाकुर लक्ष्मी देवी, श्यामा देवी, अनीता देवी , शारदा देवी सेना देवी सुचिता, बालकृष्ण, ओमीचंद, इंद्र सिंह, बलबीर सिंह, जयप्रकाश, जसवंत सिंह, शमशेर सिंह, बलिंदर नेगी कुला नंद, विपिन कुमार, दीप राम शर्मा, सुरेश कुमार, चंद्रसेन शर्मा, रणदीप सिंह, सुरेश कुमार, कुंदन सिंह, वीर सिंह दीवान सिंह ठाकुर, गीत राम, आत्माराम मेलाराम और ब्रह्मानंद को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है.

ये भी पढ़ें:  सड़कों की बदहाली को लेकर माजरा में भाजपा का प्रदर्शन, बिंदल बोले- जनता त्रस्त, सरकार मित्रों की सेवा में मस्त

इसके अतिरिक्त प्रताप तोमर, बलबीर ठाकुर, मेला राम शर्मा, सीमा कन्याल, मदन राणा, मेला राम ठाकुर, हीरा सिंह नेगी, सोम प्रकाश, देवेंद्र ठाकुर और हीरा सिंह को स्थाई आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया है.

मंडल अध्यक्ष ने बताया कि चेत सिंह ठाकुर, हीरापाल शर्मा, बलबीर राणा, महेश जैन, वेद प्रकाश, गीता राम शर्मा, अरुण कुमार, कृपाराम शर्मा, जगत कन्याल और ममता रिंटा को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है. उन्होंने बताया कि मंडल कार्यकारिणी के गठन के दौरान संगड़ाह मंडल के सभी क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को ध्यान में रखते हुए मंडल कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है.

उन्होंने उम्मीद जताई कि मंडल कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी मंडल और पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करेंगे और संगड़ाह मंडल भाजपा को और मजबूत करने के लिए अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे.

ये भी पढ़ें:  हाटी ने रिश्ता जोड़ा है तो हम भी पूरी शिद्दत के साथ निभाएंगे, शिलाई में जयराम ठाकुर ने घेरी सुक्खू सरकार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More