HomeHimachalराजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का सिरमौर प्रवास तय, क्लिक पर जानें...

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का सिरमौर प्रवास तय, क्लिक पर जानें कार्यक्रमों का पूरा शेड्यूल

राजस्व, उद्यान, जनजातीय विकास एवं लोक शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 25 फरवरी से 28 फरवरी, 2026 तक जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे।

नाहन : राजस्व, उद्यान, जनजातीय विकास एवं लोक शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 25 फरवरी से 28 फरवरी, 2026 तक जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे।

सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्व मंत्री 25 फरवरी को दोपहर बाद कालाअंब के मोगीनंद स्थित मशरूम यूनिट का निरीक्षण करेंगे। 26 फरवरी को डीसी कार्यालय में वन अधिकार अधिनियम के कार्यान्वयन संबंधी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। साथ ही राजस्व मामलों और आपदा 2023-2025 की समीक्षा करने के बाद दोपहर बाद वह बागथन में जैव नियंत्रण प्रयोगशाला की आधारशिला रखेंगे। इस दौरान वह फल पौध एवं प्रदर्शन केंद्र (पीसीडीओ) का निरीक्षण भी करेंगे।

ये भी पढ़ें:  CM सुखविंद्र सुक्खू बोले- मुझे निशाना बनाने के बजाय RDG मुद्दे पर PM से मिलें भाजपा नेता

उन्होंने बताया कि राजस्व मंत्री 27 फरवरी को शिरू माईला में फल पौध एवं प्रदर्शन केंद्र (पीसीडीओ) और एचपी शिवा क्लस्टर इकाइयां शिरू माईला, डूंगीसेर और गौंत का निरीक्षण करेंगे। 28 फरवरी को राजगढ़ में पीसीडीओ और फ्रूट कैनिंग इकाई का दौरा करेंगे। इस दौरान मंत्री स्थानीय किसानों से भी मिलेंगे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More