HomeHimachalसिरमौर से अखिलेश का तंज, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना’ बन सकती है...

सिरमौर से अखिलेश का तंज, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना’ बन सकती है तो ‘सनातन सड़क योजना’ क्यों नहीं?

हिमाचल से रवाना होने के बाद जारी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि जब 'प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना’ बन सकती है तो आश्रमों को जोड़ने के लिए ‘सनातन सड़क योजना’ क्यों नहीं बनाई जा सकती?

नाहन : उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने जिला सिरमौर के मरयोग स्थित गिरि गंगा बद्रिका आश्रम के निजी दौरे के बाद यशवंत नगर-बद्रिका आश्रम की कच्ची सड़क का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। हिमाचल से रवाना होने के बाद जारी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि जब ‘प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना’ बन सकती है तो आश्रमों को जोड़ने के लिए ‘सनातन सड़क योजना’ क्यों नहीं बनाई जा सकती?

इससे धर्म का मार्ग प्रशस्त होगा और सच्चे धर्म प्रधान लोगों को सत्संग के साथ-साथ, महाझूठ के इस शासनकाल में ‘सच-संग’ का भी पुण्यफल मिल सकेगा। साझा किया गया वीडियो यशवंत नगर-बद्रिका आश्रम संपर्क मार्ग का बताया जा रहा है। आश्रम से निकलने के बाद इस सड़क की दुर्दशा का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में अब स्वदेशी केंचुए बनाएंगे जैविक खाद, 2 से 46 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी रहेंगे जिंदा, और भी कई खूबियां

बता दें कि अखिलेश यादव मंगलवार सुबह करीब 9 बजे मरयोग स्थित आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा ओम स्वामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी। उनकी पत्नी डिंपल यादव और बेटी पिछले एक सप्ताह से आश्रम में ही मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव सोमवार शाम कसौली पहुंचे थे और वहां एक होटल में ठहरे। मंगलवार सुबह वह कसौली से सीधे मरयोग स्थित आश्रम पहुंचे। दौरे को लेकर हिमाचल पुलिस से केवल सुरक्षा की मांग की गई थी और पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते उन्हें सुरक्षा उपलब्ध करवाई गई।

ये भी पढ़ें :
डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में ऐतिहासिक होली मेले का भव्य शुभारंभ, भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब-कालाअंब एनएच पर फिर पलटा लोड ट्राला, लगातार बढ़ रहे हादसों से लोगों में दहशत
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More