HomeHimachalSirmaurकौलांवालाभूड़ पंचायत में 124 लोगों के एक्सरे, ये है कैंप लगाने का...

कौलांवालाभूड़ पंचायत में 124 लोगों के एक्सरे, ये है कैंप लगाने का मुख्य मकसद

नाहन|
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चलाए जा रहे 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत विकास खंड नाहन की कौलांवालाभूड़ पंचायत में निक्षय कैंप का आयोजन किया गया. इस मौके पर 150 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें वल्नरेबल पापुलेशन के 124 लोगों के पोर्टेबल एक्सरे मशीन से मौके पर चेस्ट एक्सरे भी लिए गए.

बता दें कि वल्नरेबल पापुलेशन में ऐसे लोगों का चयन किया गया है, जिनमें टीबी का खतरा ज्यादा बना रहता है. लिहाजा, स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए जा रहे कैंप्स में मौके पर ही उनके एक्सरे लिए जा रहे हैं. वल्नरेबल पापुलेशन ऐसे लोग या समूह शामिल हैं, जो किसी खास वजह से आपदाओं, बीमारियों या अन्य खतरों के प्रति ज्यादा संवेदनशील होते हैं. इन लोगों को अधिक जोखिम का सामना करना पड़ता है और उन्हें खास तरह की सहायता की जरूरत होती है.

ये भी पढ़ें:  शादी समारोह में महिला को आया हार्ट अटैक, 3 बच्चों के सिर से उठ गया मां का साया, इलाके में शोक

कौलांवालाभूड़ पंचायत की प्रधान रितु चौधरी ने बताया कि पहले एक्सरे कराने के लिए लोगों को मैडिकल कालेज नाहन जाना पड़ता था. अब लोगों को कैंप के माध्यम से घरद्वार पर ही ये सुविधा मिल रही है. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से फिर पंचायत में कैंप लगाने की मांग भी की. साथ ही उन्होंने कैंप को आयोजित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग का आभार भी जताया.

इस मौके पर डा. काम्या गुप्ता, डा. निखिल गर्ग, एसटीएस सुरेश शर्मा, एमएचएस राजकुमार, सीएचओ स्मृति, फार्मासिस्ट शादाब अनवर, एफएचडब्ल्यू अंजुबाला, आशा वर्कर ललिता, शबीना, ममता, रक्षा, संतोष, लाजो समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More